बड़नगर। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी निरी. अशोक पाटीदार व टीम व्दारा ग्राम पिपलु से आरोपी संतोष पिता दामोदर परमार जाति माली उम्र 28 साल निवासी ग्राम पिपलू एवं आरोपी राकेश पिता दामोदर परमार जाति माली उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलू को सटटा अंक पर्ची लिखते पकडा गया आरोपी संतोष से सट्टा अंक लिखी पर्ची नगदी 680 रुपये नगदी एवं आरोपी राकेश से सट्टा अंक लिखी पर्ची नगदी 650 रुपये नगदी जप्त की गई।
थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि मुखबिर व्दारा सुचना मिली की ग्राम पिपलु में दो अलग अलग स्थानों पर दो व्यक्ति सटटा अंक पर्ची लिख रहे है जिसकी व्दारा मौके पर पुलिस टीम भेजकर दबीश दी गई । पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संतोष पिता दामोदर परमार जाति माली उम्र 28 साल निवासी ग्राम पिपलू को पकड कर सट्टा अंक लिखी पर्ची नगदी 680 रुपये नगदी एवं आरोपी राकेश पिता दामोदर परमार जाति माली उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलू को पकड कर सट्टा अंक लिखी पर्ची नगदी 650 रुपये नगदी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा- 4(क) सट्टा अधिनियम का प्रकरण पंजीबध्द किया गया। उक्त पकार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल , प्रआर प्रदीप डामोर, आर महेश मोर्य, सैनिक भुपेन्द्र, गोवर्धन डाबी की सराहनीय भुमिका रही।
अवैध रूप से सट्टा अंक पर्ची लिखते दो आरोपियों को पकड़ा