अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालक कांग्रेस नेता गिरफ्तार:5 दिन से डेढ़तलाई में छिपा था

खंडवा।खंडवा की सम्यक गोल्ड कॉलोनी के क्लब हाउस में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के मुख्य संचालक और कांग्रेस नेता इमरान परियानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परियानी बीते पांच दिनों से मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र बॉर्डर के डेढ़तलाई इलाके में छिपा हुआ था और महाराष्ट्र भागने की फिराक में था।अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार-पुलिस इस मामले में अब तक इमरान परियानी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

26 जनवरी की रात हुआ था खुलासा-कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि 26 जनवरी की रात पुलिस टीम ने पड़ेला हनुमान रोड स्थित वीरान पड़े सम्यक गोल्ड कॉलोनी के क्लब हाउस में दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से सुतली बम बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। इसके साथ ही पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया।पार्टनरशिप में चल रहा था अवैध कारोबार-जांच में सामने आया कि यह अवैध पटाखा फैक्ट्री कांग्रेस नेता इमरान परियानी और उसके साथी जितेंद्र उर्फ जीतू भाटी, निवासी बांगरदा रोड इंदौर, की पार्टनरशिप में चलाई जा रही थी। बैतूल निवासी नवीन यादव फैक्ट्री का सुपरवाइजर था, जो मजदूरों से सुतली बम बनवाकर परियानी और भाटी के निर्देश पर सप्लाई कराता था। नवीन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर 4 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment