वॉशिंगटन। अमेरिकी में शटडाउन लागू हो गया है। इससे सरकारी कामकाज ठप हो गया है। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से फंडिंग बिल को पास नहीं करा पाए। यह 2019 के बाद पहला सरकारी शटडाउन है। मंगलवार देर रात बिल पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेट्स सांसदों का समर्थन जरूरी था। लेकिन डेमोक्रेट्स ने बिल के खिलाफ वोट किया। 100 सदस्यों वाली सीनेट में 53 रिपब्लिकन, 47 डेमोक्रेट और 2 निर्दलीय सांसद हैं।
अमेरिका में शटडाउन, सरकारी काम ठप, ट्रम्प फंडिंग बिल पास नहीं करा पाए
