अनुदेश, पर्यवेक्षक, संविदा शिक्षक वर्ग-3 के सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी गठित की

ब्यावरा। जनपद पंचायत राजगढ़ परिसर मे स्थित शिवालय मंदिर में 17 वर्षों से प्रयासरत अनुदेश, पर्यवेक्षक, गुरुजी से नवनियुक्त संविदा शिक्षक वर्ग-3 के 73 सदस्यों ने बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी गठित कर सर्वसहमति से नियुक्त पदाधिकारी को मनोनीत किया उक्त मीटिंग में सभी के समक्ष आनंद करपे के अनुमोदन उपरांत अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार सक्सेन ,उपाध्याय अनिल कुमार व्यास, उपाध्यक्ष रामचरण चौहान, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेरोठा, सचिव जसवंत सिंह चौहान, सहसचिव कमल सिंह परमार , मीडिया प्रभारी कांता प्रसाद कारपेंटर एवं कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह चौहान, सत्यनारायण पुष्पद, रामलाल गुर्जर, हरिओम पिपलोटिया, मनोज कुसुम, दयाल सिंह यादव, विष्णु , जगदीश दांगी, मदन सिंह चौहान, ओम प्रकाश सौंधिया , किशोर कुमार नागर आदि का गठन किया। नवगठित पदाधिकारियो का गोविन्द कुमार वर्मा, रामबाबू वैष्णव, रामलाल गुर्जर, बालू सिंह सेन, राजेंद्र कुसुम, भगवान सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण दांगी, भंवर सिंह हाड़ा, प्रेम सिंह तोमर, रामचरण दांगी, चंदरसिंह चौहान, मदनसिंह चौहान, तरवरसिंह मंडलोई, आदि ने स्वागत व आभार व्यक्त किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment