नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने राहत भरी जानकारी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तैनात 22 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर सवार सभी 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पोत परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की और बताया कि क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कोई समुद्री घटना सामने नहीं आई है। मंत्रालय की ओर से आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सरकार नाविकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 22 जहाजों पर सवार 611 भारतीय नाविक सुरक्षित