उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में एक होटल में युवक-युवती के मिलने के बाद विवाद हो गया। हिंदू जागरण मंच ने होटल पर नियमों की अनदेखी और युवक के आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कलापत्थर इलाके स्थित एक होटल में यह घटना हुई। हिंदू जागरण मंच के महानगर संयोजक रितेश माहेश्वरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और होटल रजिस्टर की जांच की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कमरे के बाहर युवक से बात की। युवक ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ उज्जैन आया है और वे एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदोरिया के अनुसार, युवक की पहचान रायपुर निवासी सोहेल शेख के रूप में हुई है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक-युवती को पहले शहर के चार-पांच होटलों में कमरा नहीं मिला, यहां तक कि ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पाई थी। इसके बाद एक होटल संचालक ने करीब 5 हजार रुपए लेकर उन्हें कमरा उपलब्ध कराया।
होटल में युवक-युवती मिले, हिंदू जागरण मंच का हंगामा; युवक के आपराधिक रिकॉर्ड का आरोप