इंदौर।मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और एमपी HRAWI चेयरमैन सुमित सूरी के नेतृत्व में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वल्लभ भवन, भोपाल में एसीएस (फूड एंड सिविल सप्लाय) रश्मि अरुण शमी तथा पेट्रोलियम, ऑयल एवं गैस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए कमर्शियल एलपीजी और पीएनजी गैस सप्लाई से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में उद्योग से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं-होटल एवं रेस्टोरेंट्स के लिए PNG गैस दरों में कमी की जाए।-नए PNG कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाए।-9 मार्च के बाद बढ़ाई गई गैस दरों की पुनः समीक्षा की जाए।-केंद्र सरकार के निर्देशानुसार कमर्शियल गैस सप्लाई तुरंत नियमित की जाए।-सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट आदेश देकर होटल उद्योग को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।-गैस पर पूरी निर्भरता-अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि होटल उद्योग पूरी तरह गैस पर निर्भर है। सप्लाई में अनियमितता और दरों में वृद्धि से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय और हजारों कर्मचारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के सुचारु संचालन के लिए नियमित गैस आपूर्ति बेहद जरूरी है।सरकार का आश्वासन–एसीएस रश्मि अरुण शमी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि कमर्शियल गैस सप्लाई को नियमित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि होटल उद्योग प्रदेश में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाता रहेगा।
होटल उद्योग की गैस सप्लाई पर अहम बैठक:PNG दरों में कमी -नियमित सप्लाई की मांग, सरकार से मांगी राहत