इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात बीच सड़क पर खड़े एक युवक को हॉर्न बजाना दंपती को भारी पड़ गया। गुस्साए युवक ने कार के बोनट पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की और कार के शीशे फोड़ दिए।पूरी घटना कार में मौजूद दंपती ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद बाबू पिता मुकेश उम्र 19 साल निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर व सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने भोरासला इंदौर और अंकित पिता दिलीप केलवा उम्र 23 निवासी शिव मंदिर के पास गोविंदनगर को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बाबू नल फिटिंग का काम करता है, जबकि अंकित सलून चलाता है।घटना पलासिया चौराहे के पास शराब दुकान के सामने की बताई जा रही है। सिंधी कॉलोनी निवासी बाबू पंजवानी अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। रास्ते में एक युवक बीच सड़क पर खड़ा था। दंपती ने उसे हटने के लिए हॉर्न बजाया।
हॉर्न बजाया तो बीच सड़क कार पर चढ़ा युवक शीशे फोड़े:, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया