उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 फरवरी मंगलवार एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस वर्ष की शुरूआत में खरमास के कारण शुक्र अस्त होने से विवाह नहीं हो सकें थे जो अब हो रहे हैं। ऐसे में हायर सेकेंडरी की परीक्षार्थी को तो थोडी राहत मिल रही है लेकिन हाईस्कूल के परीक्षार्थी शादियों के बैंड,बाजा,बारात एवं चिल्ल पौं से प्रभावित होंगे।
1 फरवरी 2026 को शुक्र के उदय होते ही देश भर में शादियों और शुभ कार्यों की धूम मच रही है। इससे पूर्व नए साल 2026 की शुरुआत में शुक्र के अस्त रहने और खरमास के प्रभाव के कारण मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक लगा रहा था । शुक्र देव के अस्त होने की वजह से जहां इस बार बसंत पंचमी जैसा अबूझ मुहूर्त भी सूना रहा था। फरवरी में ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कुल 12 श्रेष्ठ मुहूर्त विवाह के लिए निकल कर आ रहे थे उनमें से 3 मुहुर्त तो निकल चुके हैं शेष मुहुर्त ऐसी स्थिति में आ रहे हैं जब माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका होगा। तय है शादियों का शौर-शराबा से कोई भी प्रभावित हुए बगैर नहीं रह पाता है ऐसे में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की शुरूआत ही इसमें होगी। हायर सेकेंडरी परीक्षा की शुरूआत के दिन भी मुहुर्त रहेगा। एक दिन पूर्व ऐसा मुहुर्त नहीं होने से विद्यार्थियों को पढने के लिए पूरा अवसर मिल सकेगा,जबकि हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा के एक दिन पूर्व मुहुर्त होने से उन पर इसका प्रभाव पडना तय है।
ये रहेगी परीक्षा की शुरूआत-
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। पेपर के सेट एवं गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों से संबंधित पुलिस थानों में जमा हो चुके हैं। हायर सेकेंडरी की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी।
फरवरी में ये हैं विवाह मुहूर्त-
10 फरवरी 2026, मंगलवार
12 फरवरी 2026, गुरुवार
14 फरवरी 2026, शनिवार
19 फरवरी 2026, गुरुवार
20 फरवरी 2026, शुक्रवार
21 फरवरी 2026, शनिवार
24 फरवरी 2026, मंगलवार
25 फरवरी 2026, बुधवार
26 फरवरी 2026, गुरुवार