हमारी लाडी भी क्या छोरियों  से कम है – सास ससुर ने बहू की भावना का सम्मान कर नियमित पढ़ने को स्कूल भेजा 

 महिदपुर रोड. ! नगर के शासकी य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की कक्षा 11वीं कला संकाय में अध्यनरत छात्रा मधु पति शिवम ने हाई स्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर उज्जैन नगर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर नगर का नाम रोशन किया। मधु वर्तमान में नगर के सैलून संचालक अर्जुन सेन के परिवार के बेटे शिवम सेन की बहू होकर क क्षा ग्यारहवीं में  कला संकाय में अध्ययन कर रही है। छात्रा मधु सेन का सपना है कि वह हायर सेकेंडरी परीक्षा 2027 में मेरिट में उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन रोशन करे उसकी मंशा शासन की योजना की स्कूटी एवं लैपटॉप अर्जित कर आगे की पढ़ाई भी नियमित रूप से कर सके। उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है। मधु होशियार एवं प्रतिभावान छात्रा है, एक गरीब परिवार से आकर पढ़ाई बाधित न हो इस कारण इस विद्यालय में नि यमित छात्रा के रूप में प्रवेश लिया है।उसकी आगे पढ़ने की और कुछ कर गुजरने की इच्छा से उसके साथ ससुर अर्जुन तथा सासू मां रीना सेन ने भी उसकी भावना को मूर्त रूप देते हुए नियमित छात्रा के रूप  विद्या लय जाने की अनुमति दे दी उसकी आशा एवं उपलब्धि को देखते हुए विद्यालय परिवार ने शील्ड प्रमाण पत्र एवं फाइल फोल्डर देकर सम्मानित किया प्रभारी प्राचार्य शिवनारा यण बामनिया,  वरिष्ठ शिक्षक अ शोक पोरवाल, बंसीलाल सौलं की,अनुपम त्रिवेदी,सरिता पाली वाल,सुजाता राय,श्रद्धा सूर्यवंशी, संगीता पासी , आ दि ने हर्ष व्यक्त किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment