स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 4 हाई-टेक मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण

ब्यावरा-राजगढ़ । प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल ने जिला मुख्यालय स्थित नवीन जिला चिकित्सालय में चार अत्याधुनिक मॉड्यूलर आॅपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है तथा अब गंभीर सर्जरी के लिए मरीजों को इंदौर एवं भोपाल जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ह्लजिले का कोई भी मरीज डायलिसिस जैसी आवश्यक सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवनिर्मित मॉड्यूलर ओटी अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं, जिनमें आधुनिक एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम एवं एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। इससे आॅपरेशन के दौरान संक्रमण की संभावना नगण्य हो जाती है और मरीजों को सुरक्षित उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ओटी के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मशीनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई तथा चिकित्सकीय स्टाफ से संवाद किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment