नई दिल्ली।सोने-चांदी के दाम में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज (2 जनवरी) तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 954 रुपए बढ़कर 1,34,415 रुपए पहुंच गया है। कल यह 1,33,461 रुपए/10g पर था।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,656 रुपए बढ़कर 2,34,906 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,29,250 रुपए किलो थी।इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,483 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। ये दोनों का अब तक का सबसे ज्यादा भाव यानी ऑल टाइम हाई रेट है।