उज्जैन/सुलभ कांप्लेक्स के बाहर लिखी दरों में पेशाब करने की दर व नाम का भी कोई उल्लेख नहीं है। सिर्फ शौचालय के 10 रुपए व स्नान करने के 20 रूपए लिखे हैं। यात्री अगर सुलभ कांप्लेक्स में पेशाब करने जाता है तो उससे 10 रूपए लेने के बाद उसे कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है ।
निशुल्क पेशाब घर की हालत खस्ता
सुलभ कांप्लेक्स के नजदीक ही पुराना निशुल्क पेशाब घर बना हुआ है। लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो रही है। पेशाब घर के बाहर व अंदर इतनी गंदगी है कि यात्री उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी निकलवाता हूं। यदि इस तरह की स्थिति सामने आती है तो तत्काल एक्शन लिया जाएगा। साथ ही निशुल्क पेशाब घर की सफाई करवाई जाएगी ताकि यात्री उसका उपयोग कर सके।