नई दिल्ली/गांधीनगर। सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। वनतारा के खिलाफ ये याचिका करणार्थम विरम नाम की एक फाउंडेशन ने दायर की थी। याचिका में केंद्र सरकार, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य को निर्देश देने की मांग की गई थी। इसमें वनतारा पर जानवरों से संबंधित कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने पिछले साल इसी तरह की एक पीआईएल खारिज कर दी थी। अदालत ने जस्टिस जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली अपनी विशेष जांच टीम की वनतारा को दी गई क्लीन चिट को स्वीकार कर लिया था।
सुप्रीम कोर्ट बोला-वनतारा में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ