उज्जैन।2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले की पार्किंग व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए पार्किंग में एआई (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। एआई सुविधा से युक्त दो पार्किंग उज्जैन के सिकंदरी और गंगेडी गांव में बनाई जा रही हैं। अधिकारियों ने इन्हें मेले से पहले तैयार करने के निर्देश दिए हैं।सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन सिंह ने आगामी सिंहस्थ 2028 में निजी वाहनों से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए पार्किंग स्थलों की कार्ययोजना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि यातायात अवरुद्ध न हो, इसके लिए पार्किंग स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर सुव्यवस्थित वाहन टर्निंग की सुविधा तथा सर्विस लेन के चौड़ीकरण की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के दौरान लेवल-1 पार्किंग सिंहस्थ मेला क्षेत्र में ही रहेगी।मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो-पार्किंग से श्रद्धालुओं का निर्गम इस प्रकार किया जाए कि मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो। पार्किंग स्थलों में आधुनिक तकनीकों और एआई का उपयोग कर श्रद्धालुओं को पार्किंग की रियल-टाइम स्थिति से अवगत कराया जाएगा। लेवल-1 और लेवल-2 पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।लेवल-1 पार्किंग का उपयोग कम भीड़ वाले दिनों में किया जाएगा, जबकि लेवल-2 पार्किंग मेला क्षेत्र से 5 किलोमीटर से अधिक परिधि में रहेगी और इसका उपयोग अधिक भीड़ वाले दिनों में किया जाएगा।
सिंहस्थ मेले की पार्किंग में AI का उपयोग होगा:लेवल-1 और 2 पार्किंग होगी हाईटेक