सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का दिया प्रशिक्षण

महिदपुर। महिलाओं में बढ़ते कैंसर के खतरों, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकतार्ओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वाइकल वैक्सीन (एचपीवी वेक्सीन) के महत्व और इसके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम अजय हिंगे, जनपद सीईओ मीना झा, बी ओ रामेश्वर सोनी चिकित्सा अधिकारी शोभना भाभर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। हालांकि, यह एकमात्र ऐसा कैंसर है जिसे समय पर टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से लगभग 100 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी टीकाकरण अभियान के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकतार्ओं को दक्ष करना है। प्रशिक्षण के दौरान वैक्सीन की तकनीकी बारीकियों और इसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment