सब्जी मंडी में लोगों को पिकअप ने कुचला,महिला की मौत:भागा ड्राइवर ;सामने आया सीसीटीवी फुटेज

उज्जैन। खाचरौद में शनिवार सुबह करीब 6 बजे लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में गोवंश से भरी पिकअप ने लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में रेखा नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। पिकअप की चपेट में आने से एक गोवंश की भी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, पिकअप मंडी में कुछ देर खड़ी रही। इसके बाद चालक वाहन को आगे-पीछे करने लगा और वह दूसरे वाहन से टकरा गई। फिर अचानक पिकअप आगे बढ़ी और सब्जी खरीदने के लिए बैठे लोगों को टक्कर मार दी। इसी दौरान एक महिला वाहन की चपेट में आ गई और पिकअप उसके ऊपर से निकल गई। इसके बाद चालक तेज गति से वाहन लेकर कस्बे की गलियों में भागने लगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment