श्रीचित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रमो की जिला संयोजक बनी ज्योति खरे

राजगढ़-ब्यावरा। कायस्थ समाज को माँसाहार खान-पान के साथ साथ दहेज मुक्त बनाने को लेकर पिछले पांच साल से महा अभियान चलाया जा रहा। अभियान का तेजी से विस्तार हो इसके लिए कायस्थ बंधु समिति मध्य प्रदेश के जिलो मे महिला संयोजक नियुक्त करने की योजना बना रही है।इसी उद्देश्य को लेकर रविवार को होशंगाबाद रोड समरधा ड्रीम सिटी कालोनी से वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमति ज्योति-आशीष खरे को एक साल के लिए भोपाल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।अभियान के प्रमुख गिरीश श्रीवास्तव ने आपको सह सम्मान नियुक्त पत्र प्रदान किया। ज्योति खरे विगत लम्बे समय से कायस्थ बंधु समिति द्वारा आयोजित माँसाहार दहेज मुक्त अभियान के साथ साथ समस्त गतिविधियो मे विशेष रूप से योगदान दे रही। समिति के गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीचित्रगुप्त घर घर सम्मान कार्यक्रमो को निरंतर चलाने मे पिछले कुछ सालो से कायस्थ सम्मानित महिलाए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अभी तक भोपाल सहित अन्य जिलो से हजारो की संख्या मे मातृ शक्ति कायस्थ समाज के माँसाहार दहेज मुक्त अभियान मे शामिल हो चुकी है। कायस्थ समाज मे माँसाहार मुक्त बिन दहेज मांग बेटा बेटियो के विवाह हो इसी उद्देश्य को लेकर चित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रमो को महिला संयोजको के सहयोग से लोगो को जागरूक किया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment