शांति समिति की बैठक आयोजित

मक्सी। आगामी त्यौहार होली, रंग पंचमी एवं ईद को लेकर मक्सी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार यह बैठक शनिवार को आयोजित की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी। इसके बाद बैठक रविवार को शाम 3:00 बजे आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से सहयोग की अपील की और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment