विवाद सुलझाने गए कार सवार छात्र पर चाकू से हमला: 2 युवकों ने किए वार:आरोपी फरार

इंदौरइंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पेट्रोल डलवाने जा रहे कार सवार छात्र पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र रास्ते में दो युवकों और एक युवती का विवाद देखकर गाड़ी रोककर बीच-बचाव करने लगा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने उस पर चाकू से 5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्र का निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है।

झगड़ा देखकर बीच-बचाव करने लगा-कनाड़िया पुलिस के अनुसार बिचौली मर्दाना निवासी अर्पित पुत्र अमित शर्मा की शिकायत पर विजय, रोहित और याशिका नाम की युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर अर्पित के बयान दर्ज किए। अर्पित ने बताया कि वह रविवार रात अपनी पजेरो कार से पेट्रोल डलवाने जा रहा था।के-टू ढाबे के पास अंडरब्रिज पर उसने देखा कि दो लड़के और एक लड़की आपस में विवाद कर रहे थे। इसी दौरान तीनों उसकी कार के आगे आ गए। अर्पित ने कार रोककर उन्हें समझाने की कोशिश की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment