विजय सिंह गौतम के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 112 यूनिट रक्त संग्रह

महिदपुर। समाजसेवी विजय सिंह गौतम के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ह्लमहिदपुर ब्लड डोनेशन ग्रुपह्व के संयुक्त तत्वावधान में राजपूत बोर्डिंग परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की विशेष उपलब्धि यह रही कि शिविर में कुल 112 यूनिट रक्तदान हुआ, जो नगर के लिए उल्लेखनीय रहा। पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन और रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्थाएं की गईं। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय सिंह गौतम ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आगे आने की अपील की। आयोजन ने नगर में सेवा भावना और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment