विजय देवरकोंडा की कार का हुआ एक्सीडेंट

हादसे में बाल-बाल बचे एक्टर, रश्मिका मंदाना संग सगाई की खबरों से हैं चर्चा में

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग (एनएच-44) पर हुआ, जहां एक बोलेरो कार ने पीछे से एक्टर की कार को टक्कर मार दी। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में विजय देवरकोंडा को कोई चोट नहीं आई है।
दरअसल रविवार, 5 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ पुट्टपर्थी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के महा समाधि स्थल पर दर्शन किए। हैदराबाद लौटते समय जोगुलम्बा गडवाल जिले के उंडावल्ली के पास यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। विजय के ड्राइवर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्टूबर को सगाई कर ली थी। इसके बाद विजय अपने परिवार के साथ भगवान श्री सत्य साईं बाबा की समाधि पर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विजय के हाथ में एक अंगूठी नजर आई, जिसे देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनकी सगाई की अंगूठी हो सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने अंगूठी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, तुम सबने कहा था फेक है। भाई ने खुद अंगूठी दिखाकर सबूत दे दिया। दूसरे ने लिखा, मेरा प्यार आखिरकार सगाई कर चुका है। वो अंगूठी सब कुछ बयां कर रही है सच्ची खुशी और प्यार। बता दें, शनिवार को दावा किया गया था कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है। एम9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सगाई दोनों परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में हुई।

हालांकि, विजय और रश्मिका की डेटिंग की चचार्एं काफी समय से चल रही थीं, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। कपल के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे अगले साल फरवरी में शादी कर सकते हैं। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक ऐलान होने की संभावना है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment