उज्जैन। श्रावण मास में वार्ड 18 में आयुर्वेदिक अस्पताल के आसपास के रहवासियों ने 30 जुलाई को कावड़ यात्रा निकाली।
क्षेत्रीय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने इस दौरान कहा कि सावन मास में संपूर्ण शहर भगवान शिव की साधना में रत है। ऐसे में क्षेत्र के लोग जो सभी श्रमिक वर्ग के हैं, बुधवार को छुट्टी मनाकर बाबा महाकाल को जल चढ़ाने हेतु नंगे पैर कांधे पर कावड़ लेकर परिवार सहित निकले। यात्रा में करीब 500 से अधिक महिलाएं, पुरूष शामिल हुए। यात्रा में कैलाशी, सुगन बाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार
-
चंदूखेड़ी-नलवा के बीच हादसे में बालिका की मौत -पिता और बहन घायल, रात डेढ़ बजे हुई घटना
उज्जैन। बड़नगर मार्ग पर चंदूखेड़ी और नलवा के बीच सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार... -
जगन्नाथ यात्रा में संदिग्धों को पकड़ने वाली टीमों को इनाम -कुछ श्रद्धालुओं ने दर्ज कराई मोबाइल चोरी की शिकायत
उज्जैन। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में गुरूवार को श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी होने की खबर मिलते... -
24 घंटे बाद हिरासत में आये, वारदात में शामिल 2 नाबालिग चोरी की गाड़ी पर लूटपाट करने निकले थे बदमाश
उज्जैन। स्कूटी पर सवार 3 बदमाशों ने मंगलवार रात नीलगंगा क्षेत्र में कुछ घंटे के दरिम्यान...