कोर्ट में पेश हुआ अपहरण मामले में फरार बदमाश -22 दिन महाराष्ट्र में रहा, रिमांड पर पूछताछ उज्जैन। हत्या के गवाह का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे गुर्जर गैंग के 2 बदमाशों में से एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बदमाश के कोर्ट में पेश होने की खबर मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस न्यायालय पहुंची। बदमाश को 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले अभिषेक उर्फ आनंद पिता रामकिशन सूर्यवंशी 26 वर्ष कुछ माह पहले रतलाम के ढोढ़र में हुई हत्या का गवाह है। 12 मई को उससे रतलाम कोर्ट गवाही के लिये जाना था, उससे पहले 11 मई को कृष्णा टेंट हाऊस के सामने से उसका अपहरण कार से आये कुख्यात गुर्जर गैंग के बदमाश रोशन गुर्जर और अनमोल गुर्जर ने कर लिया था। खबर मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। बदमाशों ने अभिषेक को गवाही बदलने के लिये धमकाया और पुलिस की घेराबंदी देख छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर रोशन और अमनोल के साथ विष्णु खत्री के खिलाफ अपहरण और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने विष्णु खत्री निवासी जूना सोवारिया को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रोशन और अनमोल गुर्जर फरार चल रहे थे। मंगलवार शाम अचानक अनमोल गुर्जर कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। चिमनगंज पुलिस को कोर्ट में पेश होने की खबर मिली तो न्यायालय पहुंची और अनमोल को 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि रिमांड पर लिये गये बदमाश से पूछताछ कर रोशन का पता लगाया जा रहा है। वहीं जानकारी सामने आई कि अनमोल अपहरण मामले में फरार होने के बाद महाराष्ट्र के धूलिया में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां चला गया था। 0000000000

उज्जैन। हत्या के गवाह का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे गुर्जर गैंग के 2 बदमाशों में से एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बदमाश के कोर्ट में पेश होने की खबर मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस न्यायालय पहुंची। बदमाश को 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले अभिषेक उर्फ आनंद पिता रामकिशन सूर्यवंशी 26 वर्ष कुछ माह पहले रतलाम के ढोढ़र में हुई हत्या का गवाह है। 12 मई को उससे रतलाम कोर्ट…

Read More

लुटेरे दुल्हे की सामने आई एक ओर धोखाधड़ी… पूणे की महिला से शादी करने के बाद ठगे थे 10.10 लाख

उज्जैन। जीवन साथी डॉट कॉम और संगम डॉट कॉम पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को ठगे वाले लुटेरे दुल्हे ने पूणे की महिला के साथ 10.10 लाख की धोखाधड़ी की थी। उसने महिला से शादी रचाई और रिसोर्ट निर्माण के नाम पर रूपये ले लिये थे। बड़नगर पुलिस के माध्यम से खुलासा होने पर पूणे पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज किया है। बड़नगर क्षेत्र की तलाकशुदा नर्स और उज्जैन के शिक्षा विभाग में पदस्थ विधवा महिलाओं से 15.50 लाख और आईफोन की ठगी करने वाले लुटेरे दुल्हे सचिन पिता सुरेश…

Read More

. मोबाईल में मात्र सूनने ओर बोलने की समझ रखने वाले हो रहे ठगी का शिकार वरिष्ठ मुसीबत में,बैंक परबारे यूपीआई सुविधा दे रहा -बैंकों से वरिष्ठों के मोबाईल पर बगैर सहमति के ही यूपीआई सुविधा

उज्जैन। धडल्ले से हो रहे आनलाईन ,सायबर फ्राड के दौर में भी बैंक अपने वरिष्ठ ग्राहकों को बगैर पूछे ही यूपीआई और आनलाईन बैंकिेंग की सुविधा धडल्ले से दे रहे हैं। यहां तक की वरिष्ठ ग्राहकों को भी पता नहीं है कि उनके मोबाईल पर ये सुविधा कब और कैसे दे दी गई। ऐसे में अगर कोई ऐसा वरिष्ठ ग्राहक जाकर बैंक में यूपीआई सुविधा बंद करने का कह रहा है तो उससे सवाल हो रहा है कि आप बंद क्यों करना चाहते हैं। आनलाईन फ्राड के दौर में मोबाईल…

Read More

छात्र उत्तर पुस्तिका छटनी करते, बंडल बनाते, बंडल कोडिंग करते , थैले में भरते नजर आए विक्रम विवि के गोपनीय विभाग में गडबडी की आशंका -छात्र नेता मीडिया के साथ पहुंचे, मौके पर बनाया वीडियो, धांधली के आरोप -कुलपति ने वीडियो में कहा हां मैंने ही काम करने के लिए छात्रों को बुलाया

उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में गडबडी की आशंका को लेकर आरोप लग रहे हैं। विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में छात्रों से उत्तर पुस्तिका छटनी करवाना, बंडल बनवाना, बंडल पर कोडिंग करना और थैले में भरने के वीडियो भी सामने आए है। यह सभी आरोप छात्र नेता डॉ बबलू खींची ने लगाए हैं। खास बात तो यह रही की आज बुधवार को छात्र नेता डॉ बबलू खींची वीडियो कैमरे के साथ विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में पहुंचे। यहां का पूरा नजारा कैमरे में कैद हुआ है। विद्यार्थी उत्तर…

Read More

उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज,अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी विक्रम उद्योगपुरी के प्रवेश द्वार पर किसानों ने तंबू लगाया -भूमि अधिग्रहण राजस्व विभाग की प्रक्रिया में जारी, सात गांव की है जमीन

      उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी में उद्योगों की मांग के लिए आसपास के 7 गांव से लगी जमीनों का अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर से क्षेत्र के किसानों ने विरोध के स्वर तेज किए हैं। इसके लिए बुधवार से विक्रम उद्योगपुरी के प्रवेश द्वार के पास ही किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने को लेकर तंबू तान दिया है। विरोध करने वाले किसानों की मुख्य मांग उचित मुआवजे की है। देवास रोड और इंदौर रोड के बीच स्थापित विक्रम उद्योगपुरी के मुख्य कार्यालय पर बुधवार को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

महिला ने सोने के नकली बिस्टिक थमाकर ठगे 2.50 लाख -देवास के युवक ने दर्ज कराई शिकायत, रूद्राक्ष बेचने वाली की तलाश

उज्जैन। रूद्राक्ष बेचने वाली महिला के झांसे में आया देवास का युवक उज्जैन पहुंचा और 2.50 लाख की ठगी का शिकार हो गया। महिला ने उसे सोने के बिस्किट देने का झांसा दिया था और नकली थमा दिये। पुलिस अब मामला दर्ज कर महिला की तलाश कर रही है। चिंतामण गणेश थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि देवास के आवास नगर में रहने वाला राकेश पिता अम्बाराम वर्मा ने मंगलवार को थाने आकर बताया कि 27 मई को उसे संगीता नाम महिला ने चिंतामण ब्रिज के पास बुलाया और…

Read More

खुसूर-फुसूर तीसरा आरोप…

खुसूर-फुसूर तीसरा आरोप… पंचक्रोशी यात्रा के बाद एक बार फिर से वर्दी के सीमा उल्लंघन पर बवाल काटा गया है। वर्दी के कंट्रोल रूम पर आधी रात को मामले में घेराव किया गया और जमकर संबंधित अधिकारी को भला बुरा बोला गया। संबंधित युवा अधिकारी वैसे तो बडे ही समझदार और योग्य हैं पर यह तीसरा मामला है जिस में उन पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व पंचक्रोशी के दौरान नरवर में पदस्थ एक मेडिकल आफीसर से उनकी सहयोगी नर्सों के सामने ही इस युवा अधिकारी पर…

Read More

कान पकड़कर उठक-बैठक लगता दिखा हत्या का आरोपी -तस्दीक के लिये घटनास्थल लेकर पहुंची थी पुलिस

उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में हुई हत्या का आरोपी सोमवार को कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता दिखाई दिया। पुलिस जुलूस के रूप में उसे घटनास्थल तस्दीक के लिये लेकर पहुंची थी। शनिवार रात 9.30 बजे लोहे का पुल क्षेत्र के वॉच टॉवर के नीचे नईम पिता नदीम 25 वर्ष की पुराने विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। महाकाल थाना पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी फुकरान पिता शौकत निवासी चंद का कुआं को हिरासत में ले लिया था। जिसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर…

Read More

दिसंबर 27 तक कान्ह के प्रदुषण से मुक्ति मिलेगी शिप्रा शुद्धिकरण बेकअप प्लान पर काम शुरू -कान्ह क्लोज डक्ट से बचे शेष पानी के लिए 5 बैराज बनाने की तैयारी

  उज्जैन। सिंहस्थ 28 से पहले शिप्रा शुद्ध और प्रवाहमान भी होगी। मानसून काल को छोडकर शेष 8 माह शिप्रा में जल प्रवाहमान मिलेगा और श्रद्धालुओं को मोक्षदायिनी के शुद्ध पानी में स्नान कर पुण्य प्राप्त करने को भी मिलेगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग प्लान ए खान क्लोज डक्ट परियोजना के बाद बेकअप प्लान के तहत 5 बैराज पर काम कर रहा है।इससे कान्ह का गंदा पानी शिप्रा में किसी हाल में नहीं मिल सकेगा। शिप्रा को प्रवाहमान रखने के लिए शेष 8 माह सेवरखेडी – सिलारखेडी योजना से…

Read More

बाइक सवार 2 युवको के पास मिली कच्ची शराब

बाइक सवार 2 युवको के पास मिली कच्ची शराब उज्जैन। माकडोन पुलिस ने सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में घेराबंदी कर बाइक सवार 2 युवको को हिरासत में लिया। जिनके पास से हाथ भट्टी से बनी जहरीली शराब बरामद हुई है। थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि बाइक सवार युवक मांगीलाला पिता शिवलाल मोंगिया 28 वर्ष और अशोक पिता सुरेशसिंह मोंगिया 28 वर्ष निवासी मेरगढ़ के रहने वाले है। उनके पास से 2 प्लास्टिक की केन में भरी 10 लीटर शराब बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ आबकारी…

Read More