गुटखा कारोबारी वाधवानी पर 1946 करोड़ रुपए की जीएसटी डिमांड

ब्रह्मास्त्र इंदौर गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी द्वारा 2017 से 2020 के बीच सिगरेट और पान मसाले के अवैध निर्माण और बिक्री के माध्यम से की गई टैक्स चोरी में अंतत: केन्द्रीय जीएसटी ने वाधवानी के एलोरा टोबैको के विरुद्ध 1946 करोड़ रुपए की डिमांड का आदेश पारित किया है। इससे पहले फरवरी 2025 में अन्य आरोपियों के खिलाफ आदेश पारित हो चुका है। 76 करोड़ की सेंट्रल एक्साइज चोरी के मामले में डिमांड का आदेश आना शेष है। कुल टैक्स चोरी 2000 करोड़ रुपए की है। यह आदेश 2020 में…

Read More

सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी डेम परियोजना का काम पिछले 10 दिन से अधिक समय से बंद

किसान डेम के बदले अधिग्रहित की जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर विरोध कर रहे उज्जैन।   सिंहस्थ कुंभ और सालभर शिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाने के लिए बनाई जा रही सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी डेम परियोजना का काम पिछले 10 दिन से अधिक समय से बंद है। किसानों के आक्रोश और प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मिलकर यहां काम कर रहे 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूरों को लौटने पर मजबूर कर दिया। किसान डेम के बदले अधिग्रहित की जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर विरोध कर रहे हैं।…

Read More

संजयनगर में विवाद का सामने आया सीसीटीवी फुटेज आटे की डिलेवरी को लेकर तलवार-डंडे से हमला, 2 घायल

उज्जैन। आटे की डिलेवरी को लेकर हुए विवाद में आटा चक्की चलाने वालों ने तलवार डंडे से केटरिंग व्यवसायी पर हमला कर दिया। घटनाक्रम में केटरिंग केटर्स कर्मचारी भी घायल हुआ है। पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने का मामला दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजयगर में खुशी केटर्स का संचालन संजीव पिता रघुनंदन शर्मा निवासी तिरूपति एवेन्यू द्वारा किया जाता है। उन्होने आटा चक्की चलाने वाले हर्षित भारती को आटे का आर्डर दिया था। सोमवार रात हर्षित…

Read More

10 माह बाद गिरफ्त में आया पैरोल से फरार हुआ बंदी -केंद्रीय जेल प्रशासन की टीम ने आगर नाके से पकड़ा

उज्जैन। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था। 10 माह बाद मंगलवार को केन्द्रीय जेल प्रशासन को सूचना मिली तो फरार बंदी को आगर नाके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि शाजापुर थाना कालापीपल का रहने वाला अवध पिता पे्रमनारायण हत्या के मामले में शामिल था। जिसे न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 16 नवम्बर 2019 को उसे केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ लाया गया था, जहां वह सजा काट…

Read More

चाइना से ना कटे गला, ब्रिज पर बांधे गये तार -हरिफाटक और घासमण्डी ब्रिज पर हो चुकी है घटना

उज्जैन। चंद रूपयो के मुनाफे और पतंगबाजी करने वाला अपने लालच के लिए लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। ऐसे दुश्मनों से निपटने के लिए पुलिस मैदान में उतर चुकी है। बेचने वालों की तलाश में सर्चिंग जारी है, वहीं अब चाइना डोर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने ब्रिज पर तार बांधना शुरू कर दिया है। मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक नगरी में दान पुण्य और आस्था स्नान के साथ पतंग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पतंग को आसमान की ऊंचाई…

Read More

हनुमान अष्टमी के कार्यक्रम शुरू आज होगा सुंदरकांड

महिदपुर। चौक बाजार स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान अष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। 7 से 9 दिसंबर तक हुए रामायण पाठ (दो पारायण) की पूणार्हुति मंगलवार को संपन्न हुई, जिसके बाद अभिषेक एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। आज संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें राजसमंद के सुप्रसिद्ध संगीतकार नयन नंदवाना प्रस्तुति देंगे। 12 दिसंबर को सुबह प्रभात फेरी और ध्वजारोहण होगा। इसके पश्चात महाआरती और दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Read More

विकासखंड स्तरीय सांसद कप खेल प्रतियोगिता में एमपीएस ने लहराया परचम

महिदपुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय महिदपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद कप खेल प्रतियोगिता में एमपीएस एकेडमी ने अपने निरंतर प्रदर्शन और दमदार खेल भावना के बल पर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया, लेकिन एमपीएस ने शुरूआत से ही प्रतिस्पर्धा पर पकड़ बनाए रखी और अंत तक अपना दबदबा कायम रखा। कबड्डी, चेस, टेबल टेनिस, रस्साकस्सी, बैडमिंटन, सितौलिया जैसे कई खेलों में एमपीएस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) हासिल किया। खिलाड़ियों ने न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि टीम…

Read More

ब्यावरा। अस्मिता वूमेंस पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स स्टेट प्रतियोगिता गत दिवस नागदा- उज्जैन में आयोजित हुई। जिसमे विवेकानंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा की खिलाड़ी निकिता पिता राधेश्याम गौड़ और दीक्षा पिता कन्हैयालाल दांगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता एवं अर्शिता पिता मोहन दांगी ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री के माध्यम से स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया के द्वारा संचालित की गई थी। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिसमे खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा राशि गोल्ड, सिलवर, ब्रॉन्ज पदक…

Read More

जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन म.प्र. रीजन का प्रथम मप्र रीजन स्तरीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंंट आयोजित

महिदपुर। जैन सोशल ग्रुप सार्थक महिदपुर द्वारा स्थानीय भीमाखेड़ा स्थित टर्फ ग्राउंड पर जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन का प्रथम मप्र रीजन स्तरीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंंट जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के निदेर्शानुसार आयोजित किया गया जिसमें मप्र रीजन की सात झोंन की टीमों ने भाग लिया यह टूनार्मेंट लीजेंड लेवल ओर यूथ लेवल पर हुआ जिसमें रतलाम जोन की लीजेंड टीम ने बहुत ही रोमांचक मुकाबले में महिदपुर नागदा जोन की लीजेंड टीम को हराकर विजेता बनी। वही यूथ लेवल के फाइनल मुकाबला भी रतलाम जोन ओर…

Read More

स्व सहायता समूह रसोईया संघ ने रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

तराना। स्व. सहायता समुह रसोईया संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के द्वारा मंगलवार को रैली निकाल कर एसडीम को ज्ञापन सोपा गया समूह की करीब 200 महिलाओ द्वारा मैतपुर नाके से रैली निकाली यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर तहसील परिसर पहुंची जहां पर एसडीएम रजत सक्सेना को ज्ञापनों पर गया जिसमें बताया कि ब्लॉक तराना के रसोईया बहन एवं सांझा चूल्हा की रसोइया का निवेदन है कि 2006 से चूल्हे के रसोइयों का मानदेय मांग समूह की राशि से माइनस कर 500 दिए जाते हैं हर माह…

Read More