बड़नगर। जनपद पंचायत क्लस्टर स्तरीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचायत इंगोरिया के तहसील टप्पा कार्यालय में विधायक जितेंद्र उदयसिंह पण्ड्या की उपस्थिति में किया गया। उक्त जनसुनवाई में विधायक पंड्या ने कहा कि आम जनता कि समस्याओं व शिकायतों को सुनने एवं उनका समाधान की त्वरित कार्यवाही होना चाहिए। जिससे आम जनता को यह संदेश जाये कि उनके आवेदनों एवं समस्याओं पर सुनवाई हो रही हैं। विधायक द्वारा समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
अवैध जुआ पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 बाइक व नगदी जप्त
ब्यावरा- राजगढ़। राजगढ़ जिले में जुआ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी के निर्देशन में एवं एसडीओपी राजगढ अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में राजगढ पुलिस ने गोपालपुरा से अवैध जुआ खेलते हुए 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 बाइक व नगदी रुपए जप्त किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुरा थाना खुजनेर में बाबूलाल यादव के खेत के समीप लोग ताश पत्तों से रुपये पैसों का जुआ खेल रहे हैं। सूचना…
Read Moreभगवान महाकाल को अब नहीं चढ़ेगी भारी भरकम फूलमाला:प्रशासक ने 1 जनवरी से प्रतिबंध लगाया
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर भारी भरकम चढ़ने वाली फूल माला (अजगर माला) और मुण्डमाल पर मंदिर समिति ने प्रतिबंध लगा दिया है। एएसआई और जीएसआई की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए करीब 10 किलो से अधिक वजनी मालाओं पर शिवलिंग क्षरण रोकने के लिए मंदिर समिति ने ये फैसला किया है। 1 जनवरी से कोई भी भक्त भगवान महाकाल को 10 से 15 किलो वजनी माला अर्पित नहीं कर सकेंगे। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 1 जनवरी 2026 से भगवान महाकाल को चढ़ने वाली फूलों की बड़ी…
Read Moreदुकान पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, : कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस कर रहा था, गिरा तो उठा नहीं
इंदौर। युवक अचानक काम करते-करते गिर पड़ा।इंदौर के भंवरकुआ इलाके में इलेक्ट्रानिक दुकान पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह गश खाकर गिर गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है, बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम शिवनारायण मालवीय (31) निवासी मूसाखेड़ी है। वह तीन ईमली के पास अजय इंटरप्राइजेस नाम की मोबाइल दुकान में काम करता था। वह कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस कर रहा…
Read Moreगुटखा कारोबारी वाधवानी पर 1946 करोड़ रुपए की जीएसटी डिमांड
ब्रह्मास्त्र इंदौर गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी द्वारा 2017 से 2020 के बीच सिगरेट और पान मसाले के अवैध निर्माण और बिक्री के माध्यम से की गई टैक्स चोरी में अंतत: केन्द्रीय जीएसटी ने वाधवानी के एलोरा टोबैको के विरुद्ध 1946 करोड़ रुपए की डिमांड का आदेश पारित किया है। इससे पहले फरवरी 2025 में अन्य आरोपियों के खिलाफ आदेश पारित हो चुका है। 76 करोड़ की सेंट्रल एक्साइज चोरी के मामले में डिमांड का आदेश आना शेष है। कुल टैक्स चोरी 2000 करोड़ रुपए की है। यह आदेश 2020 में…
Read Moreसिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी डेम परियोजना का काम पिछले 10 दिन से अधिक समय से बंद
किसान डेम के बदले अधिग्रहित की जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर विरोध कर रहे उज्जैन। सिंहस्थ कुंभ और सालभर शिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाने के लिए बनाई जा रही सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी डेम परियोजना का काम पिछले 10 दिन से अधिक समय से बंद है। किसानों के आक्रोश और प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मिलकर यहां काम कर रहे 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूरों को लौटने पर मजबूर कर दिया। किसान डेम के बदले अधिग्रहित की जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर विरोध कर रहे हैं।…
Read Moreसंजयनगर में विवाद का सामने आया सीसीटीवी फुटेज आटे की डिलेवरी को लेकर तलवार-डंडे से हमला, 2 घायल
उज्जैन। आटे की डिलेवरी को लेकर हुए विवाद में आटा चक्की चलाने वालों ने तलवार डंडे से केटरिंग व्यवसायी पर हमला कर दिया। घटनाक्रम में केटरिंग केटर्स कर्मचारी भी घायल हुआ है। पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने का मामला दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजयगर में खुशी केटर्स का संचालन संजीव पिता रघुनंदन शर्मा निवासी तिरूपति एवेन्यू द्वारा किया जाता है। उन्होने आटा चक्की चलाने वाले हर्षित भारती को आटे का आर्डर दिया था। सोमवार रात हर्षित…
Read More10 माह बाद गिरफ्त में आया पैरोल से फरार हुआ बंदी -केंद्रीय जेल प्रशासन की टीम ने आगर नाके से पकड़ा
उज्जैन। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था। 10 माह बाद मंगलवार को केन्द्रीय जेल प्रशासन को सूचना मिली तो फरार बंदी को आगर नाके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि शाजापुर थाना कालापीपल का रहने वाला अवध पिता पे्रमनारायण हत्या के मामले में शामिल था। जिसे न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 16 नवम्बर 2019 को उसे केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ लाया गया था, जहां वह सजा काट…
Read Moreचाइना से ना कटे गला, ब्रिज पर बांधे गये तार -हरिफाटक और घासमण्डी ब्रिज पर हो चुकी है घटना
उज्जैन। चंद रूपयो के मुनाफे और पतंगबाजी करने वाला अपने लालच के लिए लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। ऐसे दुश्मनों से निपटने के लिए पुलिस मैदान में उतर चुकी है। बेचने वालों की तलाश में सर्चिंग जारी है, वहीं अब चाइना डोर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने ब्रिज पर तार बांधना शुरू कर दिया है। मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक नगरी में दान पुण्य और आस्था स्नान के साथ पतंग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पतंग को आसमान की ऊंचाई…
Read Moreहनुमान अष्टमी के कार्यक्रम शुरू आज होगा सुंदरकांड
महिदपुर। चौक बाजार स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान अष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। 7 से 9 दिसंबर तक हुए रामायण पाठ (दो पारायण) की पूणार्हुति मंगलवार को संपन्न हुई, जिसके बाद अभिषेक एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। आज संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें राजसमंद के सुप्रसिद्ध संगीतकार नयन नंदवाना प्रस्तुति देंगे। 12 दिसंबर को सुबह प्रभात फेरी और ध्वजारोहण होगा। इसके पश्चात महाआरती और दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Read More