सांसद खेल कुश्ती प्रतियोगिता में तलवी लोहार ने गोल्ड मेडल ता

खाचरोद। सांसद खेल महोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता क्षीर सागर स्टेडियम उज्जैन में संपन्न हुई जिसमें पवन पुत्र व्यायामशाला के उस्ताद डॉ श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा प्रशिक्षित बालिका पहलवान 30 किलो वजन वर्ग में तलवी लोहार ने अपने प्रतिद्वंदी को हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल ता तथा खाचरोद नगर को गौरवान्वित किया तथा 58 किलो वजन वर्ग में पायल राठौड़ पहलवान तथा 35 किलो वजन वर्ग में शिवानी बैरागी ने सिल्वर मेडल ता एवं किरण राठौड़ आरोही राठौड़ और आर्या बूंदीवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया । बालिका पहलवानों…

Read More

पेरिस समझौते के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन कॉन्फ्रेंस को किया साकार

बड़नगर। जलवायु परिवर्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। जिस पर 2016 में लगभग 200 देशों ने हस्ताक्षर किए थे । इस संधि के अनुसार जलवायु परिवर्तन शमन , अनुकूलन और वित्त पोषण शामिल है। इसी उद्देश्य के तहत सीओपी 30 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन जो दिनांक 10 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक ब्राजील के बेलेम में आयोजित हुआ । इसके अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन यूएनएफसीसीसी के 195 सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की थी । इस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन के खतरे के प्रति अधिक सशक्त प्रतिक्रिया…

Read More

विधायक पंड्या ने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया

बड़नगर। किसान हित सर्वोपरि एवं मंडी की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्वेश्य से विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या ने बुधवार को आकस्मिक कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर मंडी परिसर की व्यवस्थाओं, किसानों को उपलब्ध सुविधाओं एवं क्रय-विक्रय की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, शेड, तौल व्यवस्था एवं किसानों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मंडी में उपस्थित किसानों एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ एवं सुझाव भी सुने गए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया

भौरासा। नगर भाजपा द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व श्री अटलाबिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया। भौरासा के बाबा भंवरनाथ मण्डल के अंतर्गत भाजपाइयों ने जन संघी एवं मिशाबंदी रहे परिवार एवं मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर की गरिमाई उपस्थिति में जन्मशताब्दी वर्ष मनाया गया इनके साथ मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा,नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी,उपाध्यक्ष जयसिंह राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे। डॉ सोनकर ने अपने उद्बोधन…

Read More

महाकाल मंदिर में आस्था और दान दोनों में उछाल:एक साल में 13 करोड़ से अधिक के आभूषण मिले, 1अरब से अधिक का दान आया

 उज्जैन।महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अब पहले से कहीं अधिक संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।महाकाल लोक बनने से पहले मंदिर में प्रतिदिन 40 से 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं तक पहुंच गई है। बड़ी संख्या में आने वाले…

Read More

महंत मोहन भारती को जान से मारने की धमकी:सोशल मीडिया पर लिखा- , एक महीने में तुम्हारी जिंदगी खत्म

उज्जैन।पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उनके सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात ने धमकी देकर मुसलमानों के खिलाफ बोलने और हिन्दू धर्म का प्रचार करने के आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। संत ने पुलिस और साइबर में शिकायत दर्ज करवा कर सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है। वाराणसी हनुमान घाट श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े से संबंध रखने वाले तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर जूना अखाड़े के…

Read More

हिंदूवादियों ने क्रिसमस ट्री में तोड़फोड़ की:द हब फ्रूड स्ट्रीट पर इवेंट के दौरान हंगामा, धर्म को लेकर नारेबाजी;

इंदौर।स्कीम नंबर-78 स्थित द हब फूड स्ट्रीट में लगाए गए क्रिसमस ट्री के साथ गुरुवार रात तोड़फोड़ की गई। मौके पर धर्म को लेकर नारेबाजी भी हुई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कथित हिंदूवादी युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। फिलहाल  मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।लसूडिया पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर-78 स्थित द हब फूड स्ट्रीट पर गुरुवार रात क्रिसमस ट्री लगाया गया था। इसी दौरान एक निजी कंपनी द्वारा एक…

Read More

पुलिसकर्मी से विवाद करने वाले इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी:क्राइम ब्रांच में पहुंचकर कहा- गलती हो गई;

इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिसकर्मी से विवाद करने वाले इन्फ्लुएंसर सोनू उर्फ पंकज वर्मा और उनके साथी शुक्रवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एडीशनल डीसीपी के सामने माफी मांगी। इस दौरान विवाद में शामिल उनके दो अन्य इन्फ्लुएंसर साथी भी मौजूद थे। इसके बाद सभी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के कार्यालय में इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा, आदित्य वैष्णव और उनके साथी पहुंचे। उन्होंने सामूहिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे गलती हो गई थी। गुस्से में आकर उन्होंने हीरानगर…

Read More

इंदौर में आई 15 करोड़ की रॉल्स-रॉयस एसयूवी

ब्रह्मास्त्र इंदौर स्टाइल, परफॉर्मेंस और रॉयल लुक के लिए पूरी दुनिया में फेमस ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड रॉल्स रॉयस की सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) कलिनन सीरिज-2 अब इंदौर की सड़कों पर भी दौड़ती नजर आएगी। यह मध्यप्रदेश की सबसे महंगी और पहली कलिनन सीरिज-2 लक्जरी कार है। इसकी डिलीवरी गुरुवार को रोल्स रॉयस कंपनी ने इंदौर में की है। हाल ही में कार को रेपर बादशाह ने भी खरीदा है। यह लग्जरी कार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास भी है। इंदौर के उद्योगपति केके सिंह के…

Read More

सरकारी कार्यालयों में अफसरों के पद खाली….कामकाज पर पड़ रहा बुरा असर

 ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं उज्जैन। पूरे सूबे के साथ ही उज्जैन जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी  अफसरों के पदों के खाली होने से कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है, क्योंकि हजारों पद भरे नहीं गए हैं, जिससे बचे हुए कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है और जनता को समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। खासकर सरकारी विभागों में ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं। ऐसे में वरिष्ठ…

Read More