ज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एक अनोखा दृश्य सामने आया। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।दरअसल, सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर के कई हिस्सों में सड़कों का चौड़ीकरण और विस्तारीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के कारण कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिससे…

Read More

लैंड पुलिंग का विरोध करने वालों पर बर्बरता की कहानी बयां करने वाली प्रदर्शनी देख किसानों के आंसू निकले बेटे को ले जाने का विरोध करने वाली मां का मंगलसूत्र तक तोडा… -चित्रों को देखकर किसान नेताओं ने इसे बर्बरता की पराकाष्ठा निरूपित किया

  उज्जैन। किसानों के संघर्ष के सामने अंतत: लैंड पुलिंग योजना टीडीएस 8,9,10,11 सरकार को निरस्त करना पडी । इसके आदेश जारी किए गए। इससे पूर्व पिछले एक साल में योजना का विरोध करने वाले किसानों पर बर्बरता की पराकाष्ठा को सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में आए किसानों ने देखा तो उनके आंसू निकल गए। प्रदर्शनी में बेटे को ले जाने का विरोध करने वाली चककमेड निवासी मां का वर्दीधारियों ने मंगलसूत्र तक तोड दिया था। सम्मेलन स्थल पर बडे फ्लेक्स पर 400 फोटो के रूप में प्रदर्शनी का अवलोकन…

Read More

दुष्कर्म करने वाले को आजीवन करावास की सजा

उज्जैन। बड़नगर तहसील के खोप दरवाजा पर रहने वाले बबलेश पिता मांगीलाल केवट को न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन करावास की सजा सुनाई है। मीडिया सेल प्रभारी भारतसिंह केनल ने बताया कि बड़नगर कस्बे में रहने वाली 3 बच्चों की  मां को आरोपी बबलेश ने अपने घर बुलाकर उसके लड़के के लिये रिश्ता बताने की बात कहीं थी। महिला अपने बेटे के लिये लड़की का फोटो देखने बबलेश के घर पहुंची तो उसने जबरदस्ती बलात्कार करते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी…

Read More

खुसूर-फुसूर अब तनाव दे रहा चौडीकरण…

खुसूर-फुसूर अब तनाव दे रहा चौडीकरण… महाआयोजन की तैयारी को लेकर शहर के अनेक मार्ग चौडीकरण के दायरे में हैं। कई मार्गों पर इसकी कार्रवाई शुरू हुए महीनों हो चुके हैं और कुछ पर काम प्रारंभिक स्थिति में है। चौडीकरण के लिए ठेके के तहत 300-300 मीटर के काम को ही खोला जा रहा है उसके बाद भी 300 मीटर में ही महीनों बाद भी बूरे हाल हैं। नालियां नहीं बन पा रही है पोल शिफ्टिंग के काम भी इन्हीं हालातों में है। कार्य में देरी से कई प्रमुख मार्ग…

Read More

पहाडों पर हो रही बर्फबारी का असर आया रात के साथ दिन का पारा भी डाउन -न्यूनतम पारा एक बार फिर 7.3 डिग्री पर आया,अधिकतम तापमान 25.2 पर

उज्जैन। पहाडों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पडा है। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरावट की और आ गया है। पहाडों पर बर्फबारी के बाद वहां से उठी ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों को अपनी जद में लिया है। इससे रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट की स्थिति बन गई है। उज्जैन में रात का पारा एक बार फिर से 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गिरा है। दिन का तापमान भी 25.2 डिग्री पर आ गया है। अब रात के बाद…

Read More

नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट मंदिरों और पार्टियों में सतर्कता बरते-ADG: भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग-पुलिस बल तैनाती के आदेश

उज्जैन।उज्जैन और आसपास के संभाग के जिलों में नव वर्ष पर होने वाली भीड़ को देखते हुए नववर्ष को लेकर एडीजी व डीआईजी ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। उज्जैन जोन के ADG उमेश जोगा तथा DIG नवनीत भसीन द्वारा उज्जैन रेंज के जिलों उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं आगर मालवा की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।आगामी नववर्ष 2026 के अवसर पर मंदिरों, पिकनिक स्पॉट, बाजार मॉल पार्क आदि भीड़भाड़ वाली जगह पर सतर्कता बरतने और शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ADG ने जिले…

Read More

IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी उतरे तो पिच उखाड़ देंगे:उज्जैन में संतों का आक्रोश, कहा- बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मैदान में खेलने नहीं देंगे

उज्जैन।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दो हिन्दुओं की हत्या पर भारत में भी बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के कई शहरों में हिंदूवादी संगठन लगातार बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर उसे सबक सिखाने और हिन्दुओं को सुरक्षा देने की मांग कर रहे है।इधर, IPL 2026 के लिए खरीदे गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान का के विरोध में उज्जैन के साधु-संत भी मैदान में उतर गए हैं। रहमान को KKR ने 9.2 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है।सड़कों में विरोध की चेतावनी-दरअसल, बांग्लादेश…

Read More

वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारे में माल्यार्पण व सत्संग

बड़नगर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरूद्वारे में माल्यार्पण, अरदास और सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या तथा मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंहजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक पंड्या ने अपने संबोधन में साहिबजादों के अदम्य साहस और धर्म के प्रति उनके बलिदान को स्मरण किया। मुख्य वक्ता हरिकिशन मेलवाणी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महामंत्री श्याम शर्मा, जिला संयोजक…

Read More

देर रात रिसोर्ट पर पहुंची पुलिस टीम:कमरे में मिले युवक, पुलिस ने की कार्रवाई, विजयनगर में पब भी किया सील

इंदौर। भंवरकुआं इलाके में पुलिस ने देर रात एक रिसोर्ट पर दबिश दी। यहां पर पुलिस को तेज म्यूजिक और पार्टी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस दलबल के साथ यहां पहुंची। पुलिस ने जब यहां चेकिंग की तो कई युवक रिसोर्ट के रूम के अंदर मिले।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह कार्रवाई की। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में टुलुम रिसोर्ट पर तेज साउंड बजाने की सूचना मिली। जिसके बाद रात करीब 2 बजे पुलिस के अधिकारी दलबल…

Read More

आंगनवाड़ी में वीर बाल दिवस पर नन्हों ने लिया खेलों का आनंद

सुसनेर। आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 4 में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आमंत्रित कर नाश्ता कराया गया एवं शैक्षणिक व मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। बच्चों को चेयर रेस, ड्राइंग, अखबार से कागज के खिलौने, कहानी व किताब पढ़ना, चम्मच रेस सहित विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी कराई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन में सुपरवाइजर रीनू पंत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रद्धा वर्मा, शबाना खान, रिजवाना खान, शोभा सोनी, सुषमा कोल्हे, उर्मिला…

Read More