महिदपुर। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शीत कालीन सत्र में दुर्गा वाहिनी के सौजन्य से महिदपुर में दण्ड प्रशिक्षण एवं तलवार प्रशिक्षण कैलाश जोशी गुरुजी के सानिध्य में चल रहा है कई बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है एवं आत्मरक्षा के गुर सीख रही है जिला संयोजिका रजनी गुलाटी द्वारा बताया गया कि यह शिविर का चतुर्थ वर्ष है यह जानकारी सह संयोजक सरोज पोरवाल द्वारा दी गई है।
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
श्री स्वर्णगिरी पर्वत परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु हुए सम्मिलित
महिदपुर। प्रतिमाह अनुसार इस माह भी शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के साक्षी श्री स्वर्णगिरिराज जी परिक्रमा स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया से प्रात: 10:00 बजे प्रारंभ होकर पूर्वमुखी वीर हनुमान मंदिर आक्याधांगा, श्री राम बालाजी धाम महू, श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा होते हुए पुन: स्वर्णगिरी धाम चरणमया पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और संतों के लिए जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था ग्रामीण जनों द्वारा की गई। इस बार अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज…
Read Moreहायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
सुसनेर। स्थानीय श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन 29 दिसंबर 2025 सोमवार को विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को छोटे भैया/बहनों द्वारा दोपहर के समय फैंसी ड्रेस, एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें सभी नन्हे मुन्ने बच्चे रंग बिरंगी फैंसी ड्रेस पहनकर आए। एवं प्रात: कालीन शिफ्ट में कक्षा 6 से 12 तक के…
Read Moreभक्त आक्रोशित : 2 साल से गर्भ गृह में वीवीआईपी को प्रवेश, आमजन प्रतिबंध, गर्भगृह में प्रवेश को लेकर फिर उठे सवाल क्या केवल वीवीआईपी के महाकाल?
ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गर्भगृह से दर्शन की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने जूना महाकाल दर्शन का सुझाव रख दिया। व्यवस्था में भेद के बीच बयानों में मतभेद की स्थिति सामने आई है। इसी बीच मंगलवार सुबह वीवीआईपी श्रद्धालु ने मंदिर की व्यवस्था को सराहा और जल चढ़ाने की व्यवस्था पर बयान दिया था उसे लेकर आम श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सिर्फ वीवीआईपी के लिए है आम श्रद्धालु तो जल…
Read Moreशौचालय का पानी घरों तक पहुंचा, पीने वाले 5 की मौत
ब्रह्मास्त्र इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनके नाम नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला पति दिगंबर (74) और सीमा प्रजापत बताए गए हैं। 35 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में नंदलाल, उर्मिला और तारा कोरी शामिल हैं। इन तीनों की मौत डायरिया से होना…
Read Moreअब उज्जैन संभाग का आगर मालवा जिला फूड प्रोसेसिंग का बड़ा हब बनेगा
उज्जैन। अब आगर मालवा जिला फूड प्रोसेसिंग का बड़ा हब बनेगा। दुनिया में फ्रोजन फूड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मैक्केन आगर मालवा में बड़ा फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करेगी। कुल 83 एकड़ औद्योगिक भूमि पर ये क्लस्टर विकसित होगा। जिले के औद्योगिक विकास में फेज-1 एवं फेज-2 के साथ-साथ फेज-3 में स्थापित मैक्केन फूड्स प्रमुख भूमिका निभा रहा है। मैक्केन फूड्स को फेज-3 में 54 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना के माध्यम से 3,800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 2,000 लोगों के…
Read Moreचामुंडा माता चौराहा पर देवास के युवक को मारे चाकू
उज्जैन। चामुंडा माता चौराहा पर मंगलवार दोपहर देवास के युवक पर चाकू से बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश रूपयों की मांग कर रहा था। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश कर रही है। देवास के अम्बेडकर नगर में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता नारायण सिसौदिया 30 साल दोस्त जितेन्द्र के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया था। दोनों दोपहर में चामुंडा माता चौराहा पर मंदिर के समीप दुकान पर पाऊच लेने पहुंचे। उसी दौरान 2 बदमाश आये और धर्मेन्द्र से…
Read Moreपुलिसकर्मियों की कमी, बंद करना पड़ रही चौकी -शाम 5 बजे बाद चरक अस्पताल पुलिस चौकी पर दिखता है ताला
उज्जैन। संभाग के सबसे बड़े 6 मंजिला अस्पताल चरक में बनी पुलिस चौकी पर शाम 5 बजे ताला दिखाई देने लगाता है। पुलिसकर्मियों की कमी के चलते चौकी को बंद करना पड़ रहा है। 3 माह से चौकी के ऐसे हालत बने हुए है। सालभर पहले जिला अस्पताल को चरक भवन में शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद यहां पुलिस चौकी बनाई गई थी, ताकि अस्पताल में होने वाले वाद-विवाद के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से घटना-दुर्घटना में आने वाले घायलों और मृतकों के मामलों में तत्काल पुलिस मदद मिल सके।…
Read Moreमामूली विवाद के बाद महिला ने गटका एसिड
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाली पुष्पा पति राजेश महावर 38 साल को मंगलवार शाम गंभीर हालत में चरक अस्पताल लाया गया। पुष्पा ने एसिड पिया था। ड्युटी कम्पाउंडर ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पति ने बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। शाम को घर आने पर उसने खाना बनाने के लिये कहा था, इसी बात पर विवाद हुआ और पुष्पा ने बाथरूम साफ करने के लिये रखा एसिड पी लिया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत में सुधार होने पर…
Read Moreम.प्र. रीजन इंटर नेशनल फेडरेशन वाइस आॅफ जे एस जी का आयोजन
खाचरोद। जे एस जी मैत्री ग्रूप के अध्यक्ष राजेन्द्र नांदेचा ने बताया की मध्य प्रदेश रीजन इंटरनेशनल फेडरेशन वॉइस आफ जेएसजी का आयोजन संपन्न हुआ सर्वप्रथम भगवान् आदिनाथ के चित्र पर माल्यारपंन कर आयोजन प्रारंभ हुआ मुख्य अतिथि माननीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद जी भरावा, इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक अध्यक्ष मनीष जी कोठारी इंटरनेशनल फेडरेशन के आईडी हेमंत जी जैन ,अभिषेक जी सेठिया ,जयंतीलाल जी फफडिया ,एच एल मेहता रीजन के अध्यक्ष राहुल जी चपडोद एवं सचिव अश्विन जी मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं…
Read More