इंदौर।एयरपोर्ट पर एक बार फिर क्रू मेंबर युवती के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार को जम्मू जाने वाली फ्लाइट में हुई।एरोड्रम पुलिस के अनुसार शिवम सांखला निवासी महू की शिकायत पर नरेश कुमार पुत्र फकीर चंद निवासी भद्रकला गांव, जम्मू के खिलाफ क्रू मेंबर से अभद्रता करने का मामला दर्ज किया गया है। शिवम सांखला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना देवी…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
तेज रफ्तार थार बस में जा घुसी, एक की मौत:नए साल की पार्टी कर लौट रहे थे, एक युवक और युवती घायल
इंदौर। तेजाजी नगर बायपास पर कृपाल घाटी के पास गुरुवार अलसुबह तेज रफ्तार थार सामने से आ रही बस में घुस गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती 31 दिसंबर की पार्टी कर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक हादसे में शुभम (24) पुत्र अंकित कक्कर निवासी नागदा की मौत हो गई। वहीं थार…
Read Moreगरोठ रोड तैयार, उज्जैन-झालावाड़ को मंजूरी, उज्जैन से राजस्थान की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उज्जैन।सिंहस्थ 2028 में इस साल उज्जैन से राजस्थान की कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने इस बार राजस्थान को दो फोरलेन को जोड़ेगा। 2700 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन-गरोठ रोड हाईवे बनाकर लगभग तैयार कर दिया है। वहीं उज्जैन-झालावाड़ वाली टू-लेन को भी फोरलेन किया जाएगा।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पूरी तैयार कर ली है। उज्जैन-झालावाड़ को फोरलेन से जोड़ने के प्रस्ताव को दिल्ली से तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई। वित्तीय स्वीकृति की भी प्रक्रिया के लिए भी विभाग ने फाइल मुख्यालय दिल्ली भेज दी…
Read Moreशराबबंदी का असर नववर्ष की पार्टियों पर, मंदिरो में भीड़:उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 सीसीटीवी, 5 ड्रोन और 1200 पुलिसकर्मी तैनात
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में नववर्ष को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन इस बार शराब बंदी का असर नववर्ष पर होने वाली पार्टियों में देखने को मिल रह है। कई होटल और क्लब में इस बार पार्टी नहीं हो रही है।इधर महाकाल मंदिर सहित शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सजावट के साथ अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। हालांकि नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।बता दें कि 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को महाकाल मंदिर में आने वाले भीड़ की सुरक्षा के…
Read Moreडायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी:लेक्सो हाउस काउट्री पार्क में वारदात,
इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने डायरेक्टर के ऑफिस में बने लॉकर को तोड़कर करीब 7 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ईश्वर पुत्र आत्माराम पवार की शिकायत पर लसूड़िया थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने लेक्सो हाउस स्थित कंपनी कार्यालय का ताला तोड़ा और डायरेक्टर योगेश…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी से 9वीं मौत:पांच माह के बच्चे की गई जान; कलेक्टर ने 4 और महापौर ने 7 मौतें बताईं
इंदौर।देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 9 मौत हो चुकी हैं। बुधवार को पांच माह के अव्यान साहू समेत 4 लोगों ने दम तोड़ा। मासूम की मां का कहना है कि सरकार बच्चों की मौत क्यों नहीं बताती। निश्चित तौर पर और भी बच्चे दूषित पानी का शिकार हुए होंगे।बुधवार को अव्यान साहू समेत जिन लोगों की जान गई, उनमें गोमती रावत (50), उमा कोरी (31) और संतोष बिगोलिया शामिल हैं। दोनों महिलाएं भाऊ गली, भागीरथपुरा की रहने वाली थीं।इससे पहले…
Read Moreकरंट की चपेट में आने से मृत बंदर को दी विधि-विधान के साथ मुखाग्नि
ब्यावरा। राजगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने बंदर का बच्चा बिजली पोल पर करंट की चपेट में आ गया जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई तुरंत स्थानीय लोगों में बिजली विभाग को सूचना दी विद्युतकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अपने टीम की मदद से बंदर को पोल से नीचे उतारा तब तक बंदर की मृत्यु हो चुकी थी। बंदरों की टोली ने आसपास क्षेत्र में तांडव मचा दिया। तभी स्थानीय लोगों ने मृत बंदर को मुखाग्नि देने का फैसला लिया। वही हिंदू रीति-रिवाज अनुसार प्रिंस छाबड़ा के…
Read Moreमहात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर होंगी तीन बहुजन महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित
महिदपुर। महिदपुर जिला उज्जैन में बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति द्वारा समस्त अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के संगठनों के साथ समाज के वरिष्ठ बलराम दावरे के मार्गदर्शन और समित के अध्यक्ष दिनेश चैहान की अध्यक्षता में एक बैठक डॉ बी आर अंबेडकर मांगलिक भवन पर 29 दिसंबर को हुई । बैठक निर्णय अनुसार 11 अप्रैल 2026 महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा संविधान निमार्ता डॉ बी आर अंबेडकर एवं क्रांति ज्योति महात्मा ज्योतिबा फूले तीनों की प्रतिमाए स्थापित होंगी। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य महिदपुर के…
Read Moreसंसाधन व रेस्क्यू टीम वरिष्ठ कार्यालय से मांगी, खेत में मिले पग मार्क
शुजालपुर । दो दिवस पूर्व बामनघाट के समीप रिछोदा के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ, मंगलवार को चितोडा व शुजालपुर सिटी के मध्य खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को नजर आया, जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर लहसुन के गीले खेत में तेंदुए के पेरों के निशान दिखाई दिए। यह तेंदुआ तीन चार दिनों से शुजालपुर के आसपास दिखाई दे रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत है, इस तेंदुए ने वन्य जीव का शिकार भी किया। वन अमले से मिली जानकारी अनुसार…
Read Moreआंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सेवानिवृत्ति पर ग्रामीणों की किया स्वागत
महिदपुर रोड। ग्राम झुटावद में की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेह लता के बुधवार को सेवानिवृत होने पर ग्राम पंचायत द्वारा उनकी प्रशंस नीय कार्य शैली पर उनका स्वागत किया गया इस दौरान सरपंच शिव सौलंकी उपसरपंच महेश पंड्या सहायक सचिव जितेद्र दूधावत तथा साथी आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प माला पहनाकर कर शाल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया।
Read More