उज्जैन।उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष सारवान सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का थाना क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। इस मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।मामला 20 मार्च का है, जब यश भार्गव (27) पर पुरानी रंजिश के चलते आशीष सारवान और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
आरोपी पूर्व भाजपा नेता का सरेंडर:हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती; संगठनों ने थाने का किया था घेराव
रतलाम। रेप के आरोप में ढाई माह से फरार चल रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 30 वर्षीय हिंदू युवती से रेप के मामले में पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।गुरुवार को इमरान ने हाईकोर्ट के आदेश के साथ रतलाम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए न्यायालय ने उसे 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया…
Read Moreपरिवार के साथ पिकनिक पर गई विष्णु सागर तालाब में डूबी ढाई साल की बच्ची का शव बरामद
उज्जैन।उज्जैन के विष्णु सागर तालाब से शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। वह परिवार के साथ पिकनिक पर गई थी और खेलते समय तालाब में डूब गई।जयसिंहपुरा की राजीव रत्न कॉलोनी निवासी रवनीत कौर आनंद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार उसके पैर में कांटा चुभ गया था। मां चप्पल लेने गई, इसी दौरान कुछ ही सेकंड में बच्ची नजरों से ओझल हो गई।रात 3 बजे तक चलता रहा सर्च अभियान-सूचना मिलने पर जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस…
Read Moreबारातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल:सड़क के बीच ओवरटेक करने से हादसा, इंदौर से जा रही थी
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 18 लोग घायल हो गए।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।घायलों…
Read Moreजुआकांड में FIR बदलने से इनकार पड़ा भारी: याचिका लगाई, कहा- सच लिखा इसलिए सस्पेंड किया गया, छुट्टी पर रही ASI भी सस्पेंड
इंदौर।मानपुर फार्महाउस जुआकांड अब पुलिस कार्रवाई से निकलकर सीधे हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच गया है। आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआ पकड़े जाने के मामले में सस्पेंड किए गए टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उन्हें सिर्फ इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उन्होंने एफआईआर में सही जगह और सही नाम लिखने से इनकार नहीं किया।टीआई ने अपनी याचिका में साफ कहा है कि घटना के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया गया कि फार्महाउस का नाम एफआईआर से हटाया जाए…
Read Moreतेज रफ्तार कार ने युवकों को टक्कर मारी:एक्टिवा सवार दोनों 30 फीट दूर जा गिरे, एक की मौत
इंदौर।इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार हादसा एमजी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 30 फीट दूर जाकर फुटपाथ पर गिर पड़े।खजराना निवासी 23 वर्षीय अनस अब्बासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय जुबेर के…
Read Moreलोगों को तीसरे दिन समझ आया अधिकारी पुख्ता जानकारी दे रहे थे: दुगना पेट्रोल-डीजल बिका
उज्जैन। पेट्रोल पेनिक पर लोगों को तीसरे दिन समझ आया कि अधिकारी सही और पुख्ता जानकारी दे रहे हैं। इसके चलते गुरूवार सुबह से ही पंपों पर कतार हट गई और स्थिति सामान्य हो गई। लोग पंपों पर सामान्य दिनों की तरह आए पेट्रोल – डीजल लिया और निकल गए। शहर में दो दिनों के पेनिक में पेट्रोल का विक्रय दोगूना एवं डीजल का डेढ गुना हुआ है।गुरूवार को एक बार फिर से पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही है। पिछले दो दिनों से पेट्रोल एवं डीजल लेने वालों की…
Read Moreट्रामा सेंटर की सीटी स्कैन, सोनोग्राफी मशीनें सील:बिना रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टर्स कर रहे थे काम
इंदौर।इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दयाल बाग कॉलोनी, खंडवा रोड स्थित इंदौर ट्रामा सेंटर प्रा. लि. निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सीटी स्कैन और सोनोग्राफी मशीन को सील कर दिया गया।सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि पांच से ज्यादा अपंजीकृत डॉक्टर्स सोनोग्राफी और ईको से संबंधित काम कर रहे थे। जांच के दौरान एक…
Read Moreइंदौर में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला ; BCCI ने जारी किया शेड्यूल
इंदौर।इंदौर होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।वनडे के बाद टी-20 मैचों की सीरीज खेली…
Read Moreमहाअष्टमी पर महामाया-महालया माता की भव्य नगर पूजा, माता को लगाया मदिरा का भोग
उज्जैन। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महाअष्टमी पर गुरुवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी द्वारा पारंपरिक नगर पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 24 खंबा स्थित माता महामाया और महालया माता मंदिर में विशेष पूजन के साथ मदिरा का भोग लगाया गया, जिसके बाद नगर पूजा यात्रा प्रारंभ हुई।इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत अरविंद पुरी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, शैलेषानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर…
Read More