इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

केटीएम शोरूम के पास पड़ा मिला, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हीरानगर में गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत एमवाय भेजा गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक मृतक का नाम कालू उर्फ शुभम है। करीब सोमवार रात 11 बजे उसके केटीएम शोरूम के पास घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर…

Read More

उज्जैन की बस कार के साथ भेरूघाट खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 30 को बचाया

नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रातभर चला रेस्क्यू आॅपरेशन ब्रह्मास्त्र इंदौर/उज्जैन इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी एक बस और कार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से 8 लोग इंदौर के एमवाय अस्पताल और 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है। हादसा सोमवार रात करीब 9.40 बजे सिमरोड के पास भेरूघाट पर हुआ।…

Read More

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़ उज्जैन।महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार को आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भगवान महाकालेश्वर की कार्तिक माह की दूसरी सवारी भव्य शाही ठाठ-बाट के साथ मंदिर परिसर से निकली। इस बार सवारी का विशेष संयोग इसलिए बना क्योंकि कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी एक ही दिन पड़ी हैं। महाकालेश्वर भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। सवारी निकलते…

Read More

उज्जैन में दर्दनाक आत्मदाह: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर निर्माता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

उज्जैन में दर्दनाक आत्मदाह: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर निर्माता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत उज्जैन।माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क इलाके में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फर्नीचर बनाने का काम करने वाले राजेंद्र शर्मा (उम्र लगभग 45 वर्ष) ने कथित पारिवारिक विवाद से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को…

Read More

चूहों ने खोद दी शास्त्री ब्रिज की मिट्टी, किनारे से धंस गई 6 फीट लंबी रोड

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रविवार को रोड किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे यहां एक गड्ढा हो गया। गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाली लेन में 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया था। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भराव के दौरान टीम को पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया। चूहों के यहां 20 से अधिक बिल मिले।…

Read More

भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट नहीं, इसलिए उज्जैन से भी परीक्षा से बाहर हो जाएंगे हजारों उम्मीदवार

Dainik Awantika Site Icon New

उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले के भी बेरोजगार युवाओं द्वारा पुलिस महकमे में  एसआई पदों पर भर्ती होने की  लालसा है और इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है लेकिन बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट  नहीं होने के कारण उज्जैन से भी हजारों उम्मीदवार भर्ती परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।  बता दें कि  पुलिस महकमे में 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एसआई के 500 पदों पर भर्ती परीक्षा हो रही है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा…

Read More

लैंड पुलिंग के खिलाफ मातृशक्ति होगी मैदान में, उज्जैन पहुंचे भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी का बड़ा ऐलान

जब तक सरकार लैंड पुलिंग पर अपनी राय स्पष्ट नहीं करेगी मातृशक्ति सिंहस्थ के नाम पर होने वाले किसी भी विकास कार्य को नहीं होने देगी ब्रह्मास्त्र उज्जैन जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक से सीधे रविवार की सुबह उज्जैन पहुंचे भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने सिंहस्थ में लैंड पुलिंग से प्रभावित किसान परिवारों के दीपावली मिलन समारोह में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उज्जैन सिंहस्थ में लैंड पुलिंग पर अपनी राय स्पष्ट नहीं…

Read More

उज्जैन: आज 7 घंटे में दो बार निकलेगी महाकाल की सवारी

उज्जैन: आज 7 घंटे में दो बार निकलेगी महाकाल की सवारी उज्जैन। सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की दो सवारियां एक ही दिन में निकाली जाएंगी। यह दुर्लभ संयोग इसलिए बना है क्योंकि इस बार कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंधन के अनुसार, रविवार आधी रात के बाद ही चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में पहली सवारी शाम 4 बजे निकलेगी, जिसमें भगवान महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी से भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद दूसरी…

Read More

चालक ने आगररोड पर गाय को कुचला

उज्जैन। आगररोड पर एक बार फिर रविवार रात बस चालक ने गाय को कुचल दिया, घायल गाय को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई, मार्ग पर दुर्घटनाओं में मरी गायों को लेकर कुछ दिन पहले ही गौसेवा संस्था ने चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग रखी थी। बताया जा रहा है कि आगररोड चक कमेड़ के समीप रात 9 बजे के लगभग बीके यादव ट्रेवल्स बस ने गाय को कुचल दिया। गाय का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। मामले की जानकारी लगते ही गौसेवा संस्था के सदस्य मौके…

Read More

रेलवे क्रासिंग के पास पेड़ पर लटकी मिली लाश -काम करने आया था मानपुर, देवास से आये परिजन

उज्जैन। काम की तलाश में 3 दिन पहले आये युवक ने रविवार तड़के रेलवे क्रासिंग के पास पेड़ पर गमछा बांध फांसी लगा ली। पुलिस ने पहचान कर देवास में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। जिनके आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। युवक ने फांसी क्यों लगाई यह सामने नहीं आ सका है। नागझिरी थाना पुलिस को तड़के सूचना मिली थी कि मानपुर और चंदेसरा के बीच रेलवे क्रासिंग के पास बबूल के पेड़ से एक युवक की लाश लटकी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे…

Read More