नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 24 नवम्बर से 16 कोच के साथ चलेगी

– उज्जैन पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की ट्रेन नंबर  20911/20912 इंदौर–नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 24 नवंबर, 2025 से स्थाई रूप से इंदौर व नागपुर से 16 कोच के साथ चलाया जाएगा। ट्रेन की समय – सारणी पूर्ववत ही रहेगी। 8 कोच अतिरिक्त होने के चलते ट्रेन में बैठने की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। पहले ट्रेन में बैठने के लिए 526 सीट की क्षमता थी अब बढ़कर 1124 सीट की क्षमता हो गई है। इससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकिट मिल सकेगा। यात्री…

Read More

किसान संघ के 2 दिन अल्टीमेटम का समय पूरा होने आया न सरकार का जवाब आया न भाकिसं के आंदोलन की रूप रेखा – सिंहस्थ क्षेत्र का किसान भाकिसं की और देख रहा

    उज्जैन। प्रदेश सरकार के साथ सिंहस्थ क्षेत्र में लैंड पुलिंग एक्ट को लेकर भारतीय किसान संघ के बीच वार्ता के बाद निरस्त करने का समझौता हुआ था। दो दिन बाद सरकार की और से जारी आदेश देख कर संघ ने उस पर विरोध जताया था और संशोधन निरस्त  करने के लिए दो दिन का अल्‍टीमेटम दिया था। इसका समय पूरा हो गया है। न तो सरकार का जवाब सामने आया है और न संघ के आंदोलन की रूपरेखा ही। इसे लेकर सिंहस्थ क्षेत्र का किसान भारतीय किसान संघ…

Read More

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू- इंदौर से 20 मिनट में उज्जैन पहुंच सकेंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और इंदौर से दोनों ज्योतिर्लिंग (महाकाल और ओंकारेश्वर) के बीच एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गुरुवार से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरूआत हुई। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर पहली उड़ान रवाना की। ठीक 12.18 पर हेलिकॉप्टर उज्जैन पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंच गया। यहीं से श्रद्धालु गाड़ियों में सवार हुए और अगले 10 मिनट में महाकाल मंदिर परिसर पहुंच गए। श्रद्धालु चाहें तो इसी हेलिकॉप्टर से महज 45 मिनट में उज्जैन से सीधे ओंकारेश्वर…

Read More

लैंड पूलिंग एक्ट के विरोध में बोले किसान- 48 घंटे में कानून निरस्त हो वर्ना प्रदेश में आंदोलन करेंगे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन सीएम हाउस में 17 नवंबर की रात हुई उच्च स्तरीय बैठक में लैंड पूलिंग एक्ट वापस लेने की घोषणा से एक दिन बाद 19 नवंबर को ही पर्दा हट गया। अफसरों ने एक्ट निरस्त करने के बजाय इसमें संशोधन का आदेश जारी कर दिया। यह सामने आते ही किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलसिंह आंजना ने तो सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला। इस अवधि में एक्ट निरस्त नहीं होने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐलान भी कर दिया।…

Read More

सिंगर जुबिन नौटियाल ने महाकाल के किए दर्शन

ब्रह्मास्त्र उज्जैन बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल शुक्रवार को भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। जुबिन ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन नजर आए। तड़के करीब चार बजे जुबिन नौटियाल महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती देखी। इस दौरान वे आरती में मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। आरती के पश्चात जुबिन ने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपने होने वाले टूर के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की।…

Read More

इंदौर की महिला बॉडी बिल्डर ने जीता गोल्ड मेडल

वंदना ने इंडोनेशिया में रचा इतिहास, 55+ कैटेगरी में पहला स्थान, भारत की इकलौती खिलाड़ी ब्रह्मास्त्र इंदौर प्रदेश की महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 55+ प्लस कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। इस चैम्पियनशिप में दुनियाभर के टॉप बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। इसमें वंदना इकलौती खिलाड़ी थी जिन्होंने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया। वंदना ने महिला बॉडी बिल्डिंग में भारत के लिए गोल्ड जीत कर इतिहास रच…

Read More

मध्यप्रदेश सरकार का गोलमोल आदेश स्वीकार नहीं, किसान संघ: किसानों को फंसाया और उलझाया तो किसान फिर से आंदोलन की राह पर जाएगा

ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारतीय किसान संघ के विरोध के बाद सोमवार को हुई वार्ता में मध्य प्रदेश लैंड पूलिंग एक्ट वापस लेने के बाद मंगलवार सुबह उज्जैन में किसान संघ ने जश्न मनाया था। लेकिन बुधवार को गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद किसान संघ ने सरकार के वार्ता में किये गए वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर प्रदर्शन की बात कही है। भारतीय किसान संघ ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय विकास व आवास विभाग के द्वारा जारी आदेश…

Read More

इंदौर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, उम्मीदवारों के लिए जारी की जिलावार तारीखें

उम्मीदवारों के लिए जारी की जिलावार तारीखें, आज प्रशिक्षण ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन आर्मी रिक्रूटमेंट आॅफिस महू और जिला प्रशासन के निर्देशन में 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगा। ये आयोजन इंदौर के तक्षशिला परिसर (स्पोर्ट्स ग्राउंड) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड पर किया जाएगा। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 दिनों के 6500 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने अग्निवीर के लिए आॅनलाइन एग्जाम पास कर ली है, वे इस भर्ती रैली…

Read More

उज्जैन शहर के 50 किमी के दायरे में दौड़ेगी  सरकारी बसें

20 साल से बंद सरकारी लोक परिवहन सेवा नए सिरे से 7 चरणों में सड़कों पर उतरेगी भोपाल- उज्जैन। प्रदेश में 20 साल से बंद सरकारी लोक परिवहन सेवा नए सिरे से 7 चरणों में सड़कों पर उतरेगी। पहले चरण में इंदौर और आसपास के 50 किमी क्षेत्र में अनुबंधित बसें चलेंगी। दूसरे चरण में इंदौर संभाग के सभी जिलों तक विस्तार होगा। भोपाल व उज्जैन शहर के 50 किमी के दायरे में आने वाले सभी शहर व अंतर शहरी रूट पर बसें दौडे़ंगी। 7 वें चरण में ग्वालियर-चंबल संभाग…

Read More

सीढ़ियों से गिरी वृद्धा की मौत, बहनों का भाई पर आरोप

उज्जैन। सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई वृद्धा की निजी अस्पताल में बुधवार तड़के मौत हो गई। बेटियों के आने पर उन्होने भाई पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया। भाई बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने की बात कहने लगा। बहनों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कहीं। 13 घंटे तक वृद्धा का शव निजी अस्पताल में रखा रहा। शाम पुलिस बॉडी पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंची। घट्टिया तहाील के ग्राम ढाबला गौरी से मंगलवार-बुधवार रात कलाबाई पति स्व. रघुनाथ योगी 65 साल को उपचार के लिये निजी अस्पताल…

Read More