मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

उज्जैन\शाजापुर जिले के पोलायकलां में देवास के ग्राम गनोरा के परिवार पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को पोलायकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिया जा रहा है। परिवार भैरव महाराज की पूजा करने यहां पहुंचा था।आस्था की पूजा के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने ऐसा हमला बोला कि खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। शाजापुर जिले के पोलायकला में उस वक्त हड़कंप मच गया।जब भेरू महाराज की पूजा कर रहा एक परिवार अचानक मधुमक्खियों के…

Read More

आरटीओं ने प्रारंभिक तौर पर कहा था,मेले में उसी आंकडे पर आया वाहन विक्रयइस बार दो पहिया-चार पहिया वाहनों का विक्रय 40 हजार के नजदीक तीसरे वर्ष रेकार्ड बनने की स्थिति,इस वर्ष सबसे महंगा 2.5 करोड का मर्सिडिज का वाहन पंजीबद्ध

उज्जैन।लगातार तीसरे वर्ष विक्रम व्यापार मेला अपनी उंचाईयों को छूने को बेताब है। इस बार भी वाहन विक्रय का रेकार्ड कायम होने जा रहा है। गुरूवार तक 35 हजार 700 से अधिक वाहन विक्रय हो चुके थे और अभी तीन दिन शेष हैं। मेले की शुरूआत में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस बार विक्रय वाहनों की संख्या अनुमानित 40 हजार बताई थी जिसके नजदीक यह आंकडा आ पहुंचा  है।इस वर्ष 16 फरवरी से 19 मार्च के लिए  उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले का आयोजन किया गया था। बीच में मौसम…

Read More

हत्या के प्रयास के आरोपियों का निकला जुलूस: मुख्य आरोपी सहित 6 को दबोचा

उज्जैन।उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष सारवान सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का थाना क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। इस मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।मामला 20 मार्च का है, जब यश भार्गव (27) पर पुरानी रंजिश के चलते आशीष सारवान और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Read More

परिवार के साथ पिकनिक पर गई विष्णु सागर तालाब में डूबी ढाई साल की बच्ची का शव बरामद

उज्जैन।उज्जैन के विष्णु सागर तालाब से शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। वह परिवार के साथ पिकनिक पर गई थी और खेलते समय तालाब में डूब गई।जयसिंहपुरा की राजीव रत्न कॉलोनी निवासी रवनीत कौर आनंद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार उसके पैर में कांटा चुभ गया था। मां चप्पल लेने गई, इसी दौरान कुछ ही सेकंड में बच्ची नजरों से ओझल हो गई।रात 3 बजे तक चलता रहा सर्च अभियान-सूचना मिलने पर जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस…

Read More

बारातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल:सड़क के बीच ओवरटेक करने से हादसा, इंदौर से जा रही थी

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 18 लोग घायल हो गए।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।घायलों…

Read More

लोगों को तीसरे दिन समझ आया अधिकारी पुख्ता जानकारी दे रहे थे: दुगना पेट्रोल-डीजल बिका

उज्जैन। पेट्रोल पेनिक पर लोगों को तीसरे दिन समझ आया कि अधिकारी सही और पुख्ता जानकारी दे रहे हैं। इसके चलते गुरूवार सुबह से ही पंपों पर कतार हट गई और स्थिति सामान्य हो गई। लोग पंपों पर सामान्य दिनों की तरह आए पेट्रोल – डीजल लिया और निकल गए। शहर में दो दिनों के पेनिक में पेट्रोल का विक्रय दोगूना एवं डीजल का डेढ गुना हुआ है।गुरूवार को एक बार फिर से पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही है। पिछले दो दिनों से पेट्रोल एवं डीजल लेने वालों की…

Read More

महाअष्टमी पर महामाया-महालया माता की भव्य नगर पूजा, माता को लगाया मदिरा का भोग

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महाअष्टमी पर गुरुवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी द्वारा पारंपरिक नगर पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 24 खंबा स्थित माता महामाया और महालया माता मंदिर में विशेष पूजन के साथ मदिरा का भोग लगाया गया, जिसके बाद नगर पूजा यात्रा प्रारंभ हुई।इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत अरविंद पुरी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, शैलेषानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर…

Read More

महाकाल लोक के पास बेगम बाग में आग लगी: कड़ी मशक्कत से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं हुई

उज्जैन।महाकाल लोक के पास बेगम बाग क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।संकरी गलियों से दमकल पहुंचने में दिक्कत-बेगम बाग की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन सीधे मौके तक नहीं पहुंच सके। टीम ने वैकल्पिक तरीके से आग बुझाने की कार्रवाई की।फायर ब्रिगेड ने महाकाल लोक के अंदर से दीवार के सहारे पाइपलाइन डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।आग की तीव्रता को देखते…

Read More

 चाकूबाजी, 2 युवक घायल,मंदिर के पास मिली युवक की लाश

उज्जैन। आशुमेतरानी माता मंदिर के पास बुधवार शाम एक युवक लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो चुके। जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि शाम को कुछ लोगों ने जूना सोमवारिया रिंगरोड पर आशुमेतरानी माता मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी…

Read More

प्रशासनिक व्यवस्था सक्षम बनाने को लेकर एक कदम और निगमायुक्त ने सर्जरी का क्रम निरंतर रखा,कुछ यंत्री इधर से उधर -जोन के साथ मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी सुदृढ किया

उज्जैन। नगर निगम में नवागत आयुक्त के आने के बाद से ही प्रशासनिक सर्जरी की कवायद चल रही थी। इसे आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अंजाम देना शुरू किया है। एक पखवाडे पूर्व लिपिक स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ किया गया था। इसके बाद मंगलवार की सर्जरी में यांत्रिकी शाखाओं को सुदृढता प्रदान की गई है। यंत्रियों को सिंहस्थ के कामों को तेजी से अंजाम देने की स्थिति में इधर से उधर किया गया है। जारी सूची में प्रशासनिक एवं लिपिकों को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को जारी आदेश में…

Read More