गधों को गुलाब जामुन खिलाकर हुआ कार्तिक मेले का शुभारंभ: उज्जैन में अनूठी परंपरा का निर्वाह, आकर्षण का केंद्र बने ‘सलमान’ और ‘ऐश्वर्या’ उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित कार्तिक मेले में इस साल भी एक अनोखी परंपरा निभाई गई — गधों को गुलाब जामुन खिलाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मिठास भरे इस आयोजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और मेले के शुभारंभ को यादगार बना दिया। मेले का उद्घाटन पार्षद कैलाश प्रजापत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर पारंपरिक विधि से गधों का पूजन कर उन्हें…
Read MoreCategory: उज्जैन
भावांतर का भंवर, छद्म का आभार : चौतरफा मंडियों में किसानों के रोज के आंदोलन, मंडियों में हंगामा, फंसी सरकार
आभार रैली किसानों की थी तो आंदोलन करने वाले कौन? आखिर किसानों की नाराजगी क्यों? ब्रह्मास्त्र उज्जैन भावांतर पर भंवर छाने लगा है। छद्म का आभार अब असर दिखाने लगा है। ऐसे में सरकार किसानों के सामने घिरती जा रही है। आभार रैली किसानों की थी तो मंडियों में रोज का बंद कर आंदोलन करने वाले कौन हैं? भावांतर किसान हित का है तो आखिर किसानों की नाराजगी दूर क्यों नहीं हुई । उज्जैन हो या इंदौर या फिर बदनावर हो या मंदसौर चौतरफा रोज का मंडियों में खरीदी के…
Read Moreढाई फीट के रोहित को 5 फीट लंबी टीना से हुआ प्यार: घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी, अब पत्नी गोद में लेकर करती है हर काम
ढाई फीट के रोहित को 5 फीट लंबी टीना से हुआ प्यार: घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी, अब पत्नी गोद में लेकर करती है हर काम उज्जैन की अनोखी प्रेम कहानी बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी वायरल उज्जैन। कहते हैं, सच्चा प्यार न ऊंचाई देखता है, न सीमाएं। ऐसा ही उदाहरण उज्जैन के नईपैठ निवासी ढाई फीट के रोहित नागमोतिया और पांच फीट लंबी टीना बैरागी की कहानी है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया से हुई और 7 साल की दोस्ती जीवनभर के रिश्ते में बदल…
Read Moreमहाकाल मंदिर में फुलझड़ी जलाकर मनाया गया देवउठनी ग्यारस पर्व
महाकाल मंदिर में फुलझड़ी जलाकर मनाया गया देवउठनी ग्यारस पर्व आरती में बाबा का हरि के स्वरूप में श्रृंगार, शुभ कार्यों की हुई पुनः शुरुआत उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शनिवार शाम देवउठनी ग्यारस (छोटी दीपावली) का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया और संध्या आरती के दौरान फुलझड़ी जलाकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की गई। इस दिन भगवान विष्णु के जागरण का पर्व माना जाता है। इसी परंपरा के अनुसार मंदिर में बाबा महाकाल का…
Read Moreहमलावरों का 15 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
उज्जैन। वीडी क्लॉथ मार्केट में 15 दिन पहले उधार कंबल और बेडशीट नहीं देने पर व्यापारी विमलचंद्र पिता बिरदीचंद्र जैन 72 साल पर 2 लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। व्यापारी को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने घायल व्यापारी के पुत्र संदीप जैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। उस दौरान सामने आया था कि हमला करने वालों में मनीष पुरोहित और उसका साथी शामिल था। मनीष पूर्व में बहादूरगंज का रहने वाला था, जो वर्तमान में…
Read More64 अपराध में था लिप्त, गिरफ्तारी पर था 10 हजार का इनाम कुख्यात बदमाश छैनू ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
उज्जैन। जानलेवा हमले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बदमाश पर गंभीर धाराओं के 64 अपराध दर्ज है। जानलेवा हमले में उसकी पत्नी भी शामिल थी, जिसे पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पाराशर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास 16 अगस्त को शाजापुर के युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में कुख्यात बदमाश यूनुस पठान उर्फ छैनू पिता बाबू उर्फ डबल निवासी फाजलपुरा का नाम सामने आया था। हमले में उसके साथ…
Read Moreकार चालक ने हम्माली करने वाले वृद्ध को कुचला
उज्जैन। राजीव रत्न कालोनी नीलगंगा में रहने वाले 57 वर्षीय प्रेमनारायण पिता नाथुलाल धोलपुरे दौलतगंज क्षेत्र में हम्माली का काम करते है। रात में ठेला लेकर लौट रहे थे, उसी दौरान भूरी का अड्डा जोड गणेश मंदिर के पास तेजगति से आई सफेद रंग की कार ने कुचल दिया। पैर पर पहिया चढ़ने से वृद्ध घायल हो गया। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। लोगों की मदद से वृद्ध के परिजनों को सूचना दी गई। पुत्र जीवन दुर्घटनास्थल पहुंचा और पिता को अस्पताल लेकर आया। मामले की जानकारी लगने…
Read Moreसूर्यदेव के निकलते ही तापमान में आई तेजी,केन्द्रीय जेल में मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
उज्जैन। मोंथा चक्रवात के साथ अरब सागर और बंगााल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पांच दिनों से मौसम पूरी तरह से बदला हुआ था। बारिश के बीच 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी। सूर्यदेव बादलों में छुपे हुए थे, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका था। लेकिन शनिवार बारिश थमने और मौसम के साफ होने पर दोपहर बाद सूर्यदेव दिखाई दिये। जिसके चलते तापमान में तेजी दर्ज की गई। शासकीय जीवाजीराव वेधशाला…
Read Moreदोस्त घर पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला युवक -मोबाइल पर बोला था फांसी लगा रहा हूं
उज्जैन। पिता के साथ रहने वाले युवक ने रात में दोस्त के मोबाइल पर कॉल किया और बोला फांसी लगा रहा हूं। दोस्त घर से काफी दूर था, उसने समीप रहने वाले दोस्त को भेजा, उससे पहले युवक फंदा गले में डाल चुका था। मामला विधायक नगर पंवासा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले शिवा पिता राजेन्द्र जूनवाल 18 वर्ष ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोस्त और आसपास के लोग उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह…
Read Moreडकैती डालने से पहले हिरासत में आये 2 बदमाश -चाकू और मिर्च पाउडर बरामद मेघनगर-उज्जैन के साथियों की तलाश
उज्जैन। डकैती डालने से पहले साथियों का इंतजार कर रहे 2 बदमाशों को शुक्रवार-शनिवार रात हिरासत में लिया गया है। चाकू और मिर्च पाउडर बरामद होने के साथ साथियों का सुराग मिलने पर दोनों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि महिदपुर थाना क्षेत्र मेला गाउंड गंगावाड़ी शिव मंदिर के पीछे नदी किनारे 2 बदमाश हथियारों के साथ छुपे हुए है। वह अपने साथियों का इंतजार कर रहे है। उनका मकसद किसी बड़ी वारदात को…
Read More