स्ट्रीट डॉग ने 6 साल की बालिका को किया लहूलुहान

उज्जैन। स्ट्रीट डॉग के अचानक होने वाले हमलों में कमी नहीं आ रही है। अब 6 साल की बालिका को स्ट्रीट डॉग के हमले में लहूलुहान होने के बाद उपचार के लिये अस्पताल लाया गया। बालिका का चेहरा बुरी तरह से जख्मी था। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया है। चरक अस्पताल में ग्राम पंथपिपलाई की रहने वाली शिवानी पिता धर्मेन्द्र अग्रवाल 6 साल का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि घर के बाहर आसपास रहने वाले बच्चों के साथ खेल रही थी, उसी दौरान कुत्ते ने…

Read More

ठंड बडेगी और जलेबी दुध गराडु गजक की डिमांड बडेगी दुकानों पर लगी भीड

अवन्तिका समाचार उज्जैन  मौसम मे ठंडक बडने लगी और आम जनों को गर्माहट पहुंचाने के लिए अनेक वैरायटी में गजक मिठाई के बाजार सजने लगे हैं।  सैकड़ों हलवाई गजग तैयार कर रहे है। कीमत दो से चार सौ किलो तक है। ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद बड गई है। गजक मिठाई  दूध जलेबी गाजर मूंग खसखस का हलवा अंजीर बादाम पिस्ता ड्राई फूड युक्त गजक मिठाई का महत्व ठंड के मौसम मे रहता है।  वैरायटी में गजक मिठाई बाजार में आ चुकी है। दो से चार सौ रुपए किलो मे बिक रही…

Read More

ठंड बढ़ने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और यात्रियों को ठहरने के लिए रन बसेरों की क्या होगी व्यवस्था

  दैनिक अवंतिका उज्जैन ठंड  बडने के साथ  सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और यात्रियों को सुरक्षित  रैन बसेरों में रात गुजारने की व्यवस्था  के लिए कार्रवाई होना जरूरी हो रहा है। कारण रेलवे और बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री कई बार गतव्य तक जाने के  लिए स्टेशन पर ही इंतजार करते हैं। रात में रेलवे और बस स्टैंड पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ठंड में अलाव कही हद तक राहत भरा रहता है। पूर्व सालो  मे निगम बडती ठंड के कारण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था करती रही…

Read More

-देवासरोड पर स्कार्पियो-आयशर के बीच भिड़ंत दोस्त की शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत – एक का जनवरी में था विवाह, दूसरा एक बच्चे का था पिता

उज्जैन। देवासरोड पर शुक्रवार-शनिवार रात 3.30 बजे के लगभग स्कॉर्पियो और आयशर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। दोनों शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दोनों की मौत के बाद परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि रात में दताना-मताना के बीच स्कॉर्पियो और आयशर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर दोनों वाहनों को अलग करने…

Read More

सिंहस्थ लैंड पुलिंग विधानसभा में मंत्री बोले- घोषणा कर चुके हैं और पत्र जल्द जारी कर दिया जाएगा निरस्त आदेश मामले में किसानों का सरकार पर विश्वास कमजोर हुआ -किसान बोले जब तक आदेश हाथ में नहीं आता अब तो तब तक का विश्वास ही नही बचा

  उज्जैन । सिंहस्थ लैंड पुलिंग मामले में सरकार की और से 17 नवंबर को आयोजित बैठक में टीडीएस 8,9,10,11 को निरस्त करने का किसान संघ के साथ चर्चा हुई थी। इसके साथ अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी थी। बाद में सरकार की और से निरस्त आदेश की बजाय संशोधन जारी किया गया। मामले में विधानसभा में जवाब आने के बाद भी किसानों का सरकार पर विश्वास नहीं हो रहा है। किसानों का कहना है जब तक आदेश हाथ में नहीं आता अब तो तब तक विश्वास नहीं किया…

Read More

उत्तर की ठंडी हवाओं ने कपकपी के हालात पैदा किए ,शीतलहर के आसार बनेंगे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री,अब तापमान में गिरावट का दौर –

  उज्जैन। शनिवार को सुबह जलद जागने वाले आम शहरी को ठंडी हवाओं ने कपकपाया है और ठंडी हवाओं का दौर दिन भर जारी रहा। यहां तक की दिन में सूरज की रोशनी के बावजूद भी ठंड का प्रकोप रहा है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। नवंबर माह में तापमान 10.8 डिग्री तक आकर सिमट गया था। उसके बाद एक बार फिर से तापमान बढा था। दिसंबर में ठंड के आसार…

Read More

पुलिस ने बिछड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया:गुजरात से महाकाल दर्शन करने आए थे, मंदिर में साथ छूटा

उज्जैन   उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए परिवार से बिछड़ चुके एक 85 साल के बुजुर्ग को उनके परिजनों से मिलाया। गुजरात के बड़ोदरा से परिवार के साथ मंदिर पहुंचे बुजुर्ग हीरालाल प्रजापति भीड़ में परिवार से बिछड़ गए थे। याददाश्त कमजोर होने के कारण वे परिजनों का मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने 8 घंटे के लगातार प्रयास के बाद उन्हें सुरक्षित परिजनों से मिलाया।पुलिस ने बुजुर्ग को उनके परिजनों से मिलाया। गुजरात…

Read More

उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:दोस्त के विवाह से वापस लौट रहे थे, आयशर से भिड़ी कार;

उज्जैन   उज्जैन में देवास रोड पर दताना के पास रात करीब 3 बजे बोलेरो और आयशर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नरवर में दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई के अनुसार मृतकों की पहचान विशाल सिंह (26) निवासी टोड़ीगांव ब्यावरा और संदीप पटेल (35) निवासी असलाना बड़नगर के रूप में हुई…

Read More

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में  टीचर्स के 161 में से 117 पद खाली

Dainik Awantika Site Icon New

 विद्यार्थियों की रुचि रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में नहीं उज्जैन। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में टीचर्स की कमी है। जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार 161 में से 117 पद खाली पड़े हुए है और यही कारण है कि विश्वविद्यालय में संचालित रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की रूचि नहीं है। उज्जैन के इस विश्वविद्यालय के साथ ही पूरे प्रदेश के भी कई विश्वविद्यालयों की यही स्थिति है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसमें एविएशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,…

Read More

अफसर ही कर रहे सड़कों के निर्माण कार्य को प्रभावित….योजना के टेंडर को दबाकर रख लेते है अपने पास

Dainik Awantika Site Icon New

  उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश में भले ही सरकार का फोकस सड़कों का जाल बिछाने पर है। लेकिन सरकार की मंशा पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ही पानी फेर रहे हैं।  खासकर सड़क निर्माण के कार्यों का प्रभावित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण की किसी योजना का टेंडर होता है तो अधिकारी उसे अपने पास दबाकर रख लेते हैं। इसका असर यह होता है कि सड़क निर्माण की योजना में या तो देरी हो जाती है या अधर में लटक जाती है। जानकारों…

Read More