चाबी देने वाला गेट प्रहरी,प्रभारी जेलर सहित 3 निलंबित प्रारंभिक जांच में सामने आया, 3 कैदियों ने योजनाबद्ध तरीके से तोडी जेल -सामान रखने के बहाने प्रहरी से महिला सेल की चाबी ली और अंदर रखी सिढी को फरार होने में उपयोग किया 

  उज्जैन। रतलाम सर्किल की खाचरौद उप जेल से गुरूवार शाम फरार होने वाले हत्या,बलात्कार एवं अपहरण के तीनों कैदियों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद गेट प्रहरी रितेश कटारा,प्रभारी जेलर नवीन नेमा,सहित सहायक जेल अधीक्षक मनोज चौऋषिया को निलंबित किया गया है। जेल में लगे 8 सीसी टीवी कैमरा में से 4 बंद मिले हैं। जांच में किसी जेल कर्मी का व्यक्तिगत सहयोग अभी सामने नहीं आया है। जेल ब्रेक के इस घटनाक्रम पर जेल महानिरीक्षक वरूण कपूर शुक्रवार…

Read More

नल से घर का पानी भरने के बाद पावर लूम कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी

उज्जैन। शुक्रवार सुबह सेंटपाल स्कूल के समीप राजीव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब उसके पुत्र ने कमरे में जाकर देखा तो अंदर पिता की लाश पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया है तथा पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। बताया जाता है मृतक पावरलूम में कार्य करता था और पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था। चिमनगंज मंडी…

Read More

रेलवे स्टेशन के ब्रिज से कूदे उड़ीसा के यात्री की मौत  घर से बिना बताए निकला और उज्जैन पहुंच गया 

  दौरान वह रेलवे लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया और फेंका गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिकायत सीतारमण निवासी उड़ीसा के रूप में हुई। वह पिछले चार-पांच दिनों से घर से निकला था परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे तथा वह घर से बिना बताए निकला था। उज्जैन कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं पता चली है। जानकारी मिलते…

Read More

अल्पाइन कॉलेज में विवाद के बाद छात्रों में हुई मारपीट   भजन की आवाज कम करने को लेकर भड़का था विवाद   स्थिति को संभालने के लिए दो थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा 

उज्जैन। शुक्रवार को देवास रोड स्थित अल्पाइन कॉलेज में मोबाइल पर बज रहे भजन की आवाज को कम करने की बात को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया और बाद में दोनों छात्रों के गुट आमने-सामने हो गए और नोबत मारपीट तक पहुंच गई। माधव नगर सहित दो थानों की पुलिस ने मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इधर एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह…

Read More

साइन मिलान के लिए खुद आना होगा सलमान भाईजान को कोटा कोर्ट का बुलावा

कोटा। राजश्री पान मसाला से जुड़े भ्रामक विज्ञापन मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उपभोक्ता न्यायालय, कोटा ने उन्हें 20 जनवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।मामला इंद्र मोहन सिंह बनाम राजश्री पान मसाला से जुड़ा है। परिवादी पक्ष ने आपत्ति उठाई थी कि सलमान खान की ओर से दाखिल वकालतनामा और अन्य दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर असली नहीं लगते। इसी को लेकर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए फॉरेंसिक जांच (FSL) के आदेश…

Read More

महाकाल मंदिर में आस्था और दान दोनों में उछाल:एक साल में 13 करोड़ से अधिक के आभूषण मिले, 1अरब से अधिक का दान आया

 उज्जैन।महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अब पहले से कहीं अधिक संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।महाकाल लोक बनने से पहले मंदिर में प्रतिदिन 40 से 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं तक पहुंच गई है। बड़ी संख्या में आने वाले…

Read More

महंत मोहन भारती को जान से मारने की धमकी:सोशल मीडिया पर लिखा- , एक महीने में तुम्हारी जिंदगी खत्म

उज्जैन।पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उनके सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात ने धमकी देकर मुसलमानों के खिलाफ बोलने और हिन्दू धर्म का प्रचार करने के आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। संत ने पुलिस और साइबर में शिकायत दर्ज करवा कर सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है। वाराणसी हनुमान घाट श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े से संबंध रखने वाले तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर जूना अखाड़े के…

Read More

सरकारी कार्यालयों में अफसरों के पद खाली….कामकाज पर पड़ रहा बुरा असर

 ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं उज्जैन। पूरे सूबे के साथ ही उज्जैन जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी  अफसरों के पदों के खाली होने से कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है, क्योंकि हजारों पद भरे नहीं गए हैं, जिससे बचे हुए कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है और जनता को समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। खासकर सरकारी विभागों में ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं। ऐसे में वरिष्ठ…

Read More

चाइना डोर पर दूरबीन से निगरानी:लोगों के लगातार घायल होने के बाद पुलिस सख्त

उज्जैन। पुलिस ने चाइना मांझे से लगातार गला कटने की घटना से सबक लेते हुए प्रतिबंधित चाइना डोर का उपयोग करने वालों पर दूरबीन से नजर रखना शुरू कर दी है।इससे पहले पुलिस बीते दो दिन से लगातार कार्यवाही कर चाइना डोर बेचने वालो को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस अब उपयोग करने वालो पर भी प्रभावी कार्रवाई करने जा रही है।थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइना डोर के उपयोग पर रोक लगाने के लिए बुधवार को के लिए विशेष निगरानी एवं जांच अभियान में दूरबीन…

Read More

एक जनवरी को भस्म आरती में ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रवेश नहीं:सिर्फ चलित भस्म आरती में जा सकेंगे श्रद्धालु

उज्जैन।नववर्ष पर महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने अगले 12 दिनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक देशभर से करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन और भस्म आरती की व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं।मंदिर समिति के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। इस अवधि में श्रद्धालु केवल ऑफलाइन माध्यम से…

Read More