जनसहभागिता मॉडल पर किया जाएगा मोहल्लों और कॉलोनियों की सडक़ों तथा नालियों का निर्माण

उज्जैन। अब पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी मोहल्लों और कॉलोनियों की सडक़ों तथा नालियों का निर्माण जनसहभागिता मॉडल पर किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसे कार्यों में आधी राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जुटाई जाएगी। यह राशि एकत्र करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद की होगी। इसके अलावा भूखंडों पर हरियाली ज्यादा होने पर सरकार भवन या भूखंड मालिक को अतिरिक्त निर्माण के लिए ग्रीन एफएआर मंजूरी भी दी जाएगी। विधानसभा…

Read More

मठ की 3मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर:सिंहस्थ2028 से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,

उज्जैन।सिंहस्थ2028  की तैयारियों के तहत नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम अमले ने पुलिस बल के साथ नृसिंह घाट से लालपुल ब्रिज मार्ग तक 2016 के बाद बने पक्के निर्माणों को हटाया। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 03 क्षेत्र में की गई।प्रशासन ने बताया कि सिंहस्थ मेले के लिए साधु-संतों के डेरों, टेंट और श्रद्धालुओं की पार्किंग के लिए जगह खाली कराई जा रही है। नगर निगम ने कलोता समाज की धर्मशाला समेत अन्य अतिक्रमण हटाए।कार्रवाई के दौरान नर्मदा घाट क्षेत्र स्थित शंकराचार्य मठ में…

Read More

महाकाल-ओंकारेश्वर का प्रसाद अब स्पीड पोस्ट से:उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवकों का हुआ सम्मान

उज्जैन।उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री  और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डाक विभाग की बदलती भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान देश-विदेश में श्रद्धालुओं की मांग पर अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का लड्डू प्रसाद स्पीड पोस्ट से भेजे जाने की घोषणा की गई।यह सम्मेलन मंगलवार शाम को क्षिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित किया था। इसमें हजारों ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे। जहां केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक विभाग की भूमिका को “देश की जीवनरेखा” बताया।मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

लाड़ली लक्ष्मियां ही  योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही

Dainik Awantika Site Icon New

उज्जैन। उज्जैन जिले के साथ ही पूरे मप्र में साल 2007 में शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना को मॉडल मानकर कई राज्यों ने इसे अपनाया, लेकिन मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियां ही इस योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही हैं। साल 2007 में जिन 58 हजार 73 बच्चियों ने पंजीयन कराया था। कांग्रेस द्वारा विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खुलासा हुआ। योजना के तहत राज्य सरकार अलग-अलग शैक्षणिक स्तर के हिसाब से बच्चियों को कुल 1 लाख 43 हजार रुपए देती है, लेकिन…

Read More

ओला वृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे करने और बीमा राशि देने की मांग

उज्जैन| बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का आरबीसी 6/4 के तहत सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि की मांग भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन ने की है। इस संबंध में प्रशासन को जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना, जिला मंत्री ईश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों और अन्य तहसील के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Read More

संभाग आयुक्त आशीषसिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया:बच्चों से सही जवाब मिला तो पीठ थपथपाई

उज्जैन।उज्जैन में संभागआयुक्त आशीष सिंह ने मंगलवार को शासकीय जीवाजीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों को समझा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा “खेल-खेल में पढ़ना सीखो” जैसी गतिविधियों के बारे में पूछा। बालिका इशिता, जानवी और छात्र मोहित ने आयुक्त के सामने पाठ पढ़कर सुनाया, जिस पर उन्होंने…

Read More

12वीं फेल की अभिनेत्री ने किए महाकाल दर्शन

ब्रह्मास्त्र उज्जैन अभिनेत्री मेधा शंकर मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल हुई। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अभिनेत्री का स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु मौजूद रहे। दूसरी बार दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री- मेधा शंकर ने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने निर्धारित विधि से…

Read More

 बिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को

  उज्जैन। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया, तो 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। अनुमान है कि इस बढ़ोतरी से हर घरेलू उपभोक्ता पर साल भर में 3600 रुपए से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता…

Read More

बलवा ड्रिल : दंगे का नाट्य रूपांतरण, कागज के पत्थर बनाकर फेंके, घायल

उज्जैन | होली, रमजान समेत आगामी अन्य त्योहारों को पुलिस को अलर्ट किया जा रहा है कि आपात स्थिति में किस तरह से फील्ड में ड्यूटी करना है। मौके पर स्थिति को कैसे संभालना है व पथराव के दौरान पुलिस को उपद्रवियों से किस तरह निपटते हुए उन्हें सबक सिखाना और कार्रवाई भी की जाना है। ऐसे लेकर पुलिस की बलवा ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें पुलिस ने दंगे का नाट्य रूपांतरण किया। कागज के पत्थर बनाकर पुलिसकर्मियों पर फेंके, जिसमें चोट आने पर किस तरह एम्बुलेंस व स्ट्रेचर से…

Read More

दिन का पारा 31 के पार, चार दिन हल्की बारिश के आसार

उज्जैन|मावठा गिरने से बदले मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार को आसमान साफ रहा। दोपहर में धूप के तेवर भी तीखे रहे। हालांकि रात में सर्दी का दौरा जारी है।शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो कि शनिवार के अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 0.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया, जो कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 1.0 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान की तुलना करें तो 15.5 डिग्री का अंतर आ…

Read More