प्रदूषित जल के ट्रीटमेंट के भी कोई उपाय नहीं किए भोपाल, उज्जैन। शहरों में पेयजल आपूर्ति में बड़ा योगदान नदियों और जलाशय का है, लेकिन उद्योगों का रसायनयुक्त पानी इनमें मिलने से आम लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में 2,515 उद्योग ऐसे हैं जो जल स्रोतों को प्रदूषित कर रहे हैं। इन उद्योगों ने प्रदूषित जल के ट्रीटमेंट के भी कोई उपाय नहीं किए और दूषित जल सीधे जल स्रोतों में छोड़ दिए। ऐसे लाल (रेड) श्रेणी के उद्योगों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी बस नहीं…
Read MoreCategory: उज्जैन
दो गुटों में लाठी-डंडे चले, पथराव:तीन थानों की पुलिस पहुंची, उपद्रवियों को खदेड़ा; झड़प में एसआई भी घायल
उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को कंजर और पारदी समाज के डेरों में झड़प हो गई। दोनों डेरों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। पथराव भी किया। हालात काबू में करने के लिए तीन थानों की पुलिस पहुंची। बल प्रयोग कर झगड़ा खत्म कराया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर को भी चोटें आई हैं।झड़प का वीडियो सामने आया है। इसमें लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों समाज के लोगों को मेला ग्राउंड खाली करने के लिए कहा है।छेड़छाड़ की…
Read Moreउज्जैन पुलिस ने प्रोटेक्टर लगाए:दुपहिया वाहन चालकों के लिए शुरू हुआ अभियान
उज्जैन।चाइनीज मांझे से हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर (तार का घेरा) लगाने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान मकर संक्रांति तक जारी रहेगा। यातायात पुलिस बुधवार को हरिफाटक चौराहे पर दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाएगी।पिछले करीब 3 महीनों में चाइनीज मांझे से गला कटने की घटनाओं में अब तक 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। पुलिस लगातार चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद हो रही…
Read Moreअब लग रहे हैं सोलर ट्रैफिक सिग्नल:सिंहस्थ की तैयारी, AI से नियंत्रित होंगे,
उज्जैन।उज्जैन में अब ट्रैफिक सिग्नल सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। इससे बिजली गुल होने पर भी यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी, जिससे चौराहों पर लगने वाले जाम और अफरा-तफरी से निजात मिलेगी।सिंहस्थ 2028 और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उज्जैन की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। नानाखेड़ा स्थित सी-21 मॉल के सामने लगे सिग्नल सहित चार अन्य स्थानों पर इनकी शुरुआत की गई है। ये सिग्नल फिलहाल टेस्टिंग मोड में हैं…
Read Moreमहाकाल के दर्शन करने आ रहे 3 दोस्तों की मौत:तेलंगाना से अयोध्या के लिए निकले थे 7 दोस्त; गाड़ी ट्राले से टकराई
उज्जैन। देवास रोड के चंदेसरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेलंगाना से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहे युवकों की टेंपो ट्रैक्स पाइप से भरे ट्राले से टकरा गई। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई।तेलंगाना के फरीदपुर, मेहबूबनगर निवासी बी. नरसिम्हा (20 वर्ष) अपने सात दोस्तों के साथ टेंपो ट्रैक्स से महाकाल मंदिर और अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी टेंपो ट्रैक्स (क्रमांक KA36N0688) जब चंदेसरा गांव के सर्विस रोड पर महादेव…
Read Moreचाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी:10 टांके आए, डॉक्टरों ने दो घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान; 15 दिन में दूसरी घटना
उज्जैन।प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से उज्जैन में एक पुजारी की गर्दन कट गई। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई जा सकी। उन्हें 10 टांके आए हैं। हादसा रविवार शाम 6 बजे का है।मूलतः राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी 20 वर्षीय विनय तिवारी उज्जैन के जयसिंहपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। शाम को जब वह बाइक पर कुछ सामान लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। कुछ ही देर में वे लहूलुहान हो गए।ऑपरेशन में मांझे के टुकड़े निकाले-…
Read Moreमहाकाल मार्ग पर अवैध निर्माण ध्वस्त:नगर निगम ने 3 मंजिला होटल पर की कार्रवाई
उज्जैन।उज्जैन नगर निगम ने महाकाल मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह निगम की टीम ने नेहा होटल के समीप किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।निगम अधिकारियों के अनुसार, भवन क्रमांक 97/7 ए पर नूरजहां पति गुलाम मोहम्मद द्वारा बिना अनुमति के जी प्लस 3 मंजिला होटल का अवैध निर्माण किया जा रहा था। यह निर्माण नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के तहत आता है। निगम ने संबंधित पक्ष को पूर्व में भी बिना अनुमति निर्माण कार्य न करने के लिए सूचना पत्र…
Read Moreअभिनेत्री करिश्मा, क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने किए महाकाल दर्शन:उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुईं,
उज्जैन।फिल्म अभिनेत्री करिश्मा शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने रविवार को श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। अभिनेत्री करिश्मा शर्मा ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने गर्भगृह में होने वाले अलौकिक अनुष्ठान को करीब से देखा।ति गौड़ ने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले टीम ने मन्नत मांगी थी कि जीतने पर वे महाकाल दर्शन के लिए आएंगी। उन्होंने कहा…
Read Moreटोलकर्मियों ने बस यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा:उज्जैन-झालावाड़ NH-27 पर विवाद
उज्जैन।उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित पिपलई (निपानिया) टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने यात्रियों पर लाठी-डंडों से पीटा। घटना शनिवार रात की है। वीडियो रविवार को सामने आया। बस उज्जैन से आगर जा रही थी।जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा पर कर्मचारी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे थे। वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए थे और न ही संकेतक। इसी दौरान मालवा बस अनजाने में उसी लेन में प्रवेश कर गई। बस में सवार कुछ युवकों ने जब टोल कर्मचारियों से रास्ता साफ करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया।टोल…
Read Moreउज्जैन में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड:जेट स्ट्रीम हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, पारा 13.3 डिग्री
उज्जैन। उज्जैन में शुक्रवार से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शनिवार सुबह से ही शहर में हल्के कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दिनभर सर्द हवाओं का असर महसूस किया गया। जेट स्ट्रीम हवाओं के सक्रिय होने से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अक्टूबर से शुरू हुए सर्दी के मौसम में यह पहला मौका है, जब दिन के समय भी कोहरे और ठंडी हवाओं का असर साफ दिखाई दिया। आमतौर पर कोहरा अलसुबह या देर रात तक ही सीमित रहता था, लेकिन गुरुवार को दिन चढ़ने के…
Read More