हिरासत में युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी

उज्जैन। बागपुरा धर्मशाला चौराहा पर शनिवार-रविवार रात 1 बजे युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी सुबह पुलिस की हिरासत में आ गया। उससे चाकू बरामद कर लिया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। माधवनगर थाना क्षेत्र के बागपुरा में रहने वाले मोहित पिता संतोष जिनवाल 22 साल को रात में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसके पेट में चाकू का गहरा घाव लगा था। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। मामले की जानकारी मिलते…

Read More

पेट्रोल पंप डकैती में फरार 5 बदमाशों को नहीं मिला सुराग -अशोकनगर से हिरासत में आये आरोपी को भेजा जेल

उज्जैन। जिओ पेट्रोलपंप पर हुई डकैती में शामिल एक बदमाश को 13 दिन बाद पुलिस ने अशोकनगर से हिरासत में लिया था। रविवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे जेल भेजा गया है। पूछताछ में उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस गुना पहुंची थी, लेकिन फरार 5 बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया। तराना तहसील के ग्राम कनासिया एबी रोड पर 22-23 मई की रात जिओ पेट्रोल पंप पर आधा दर्जन बंदूकधारी बदमाशों डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 4 कर्मचारियों और पंप मालिक अखिलेश मंडलोई…

Read More

लौटी गर्मी के तेवर तीखे, तापमान हुआ 41 डिग्री पार

उज्जैन। पिछले माह 37-38 डिग्री के आसपास बना रहा तापमान लौटी गर्मी के बीच तीखे तेवर दिखा रहा है। रविवार को गर्मी से दोपहर बाद सड़को पर सन्नाटा दिखाई दिया। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका था। इससे पहले शनिवार-रविवार रात न्यूनतम तापमान में भी तेजी आई और 27 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग 10 जून बाद मानसून की दस्तक होना बता रहा है। इससे पहले गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। तीन दिनों से तापमान में तेजी आ रही है। मई माह के अंत तक तापमान 37-38 डिग्री…

Read More

रात 12 बजे घर में घुसा था युवक, दंपति हिरासत में बंधक बनाने के बाद मोगरी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

उज्जैन। रात में घर में घुसे युवक को दंपति ने बंधक बना लिया, उसके साथ मोगरी-डंडे से मारपीट की। रविवार सुबह जानकारी सामने आने पर गांव वाले युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दंपति को हिरासत में लिया है। मामला महिदपुररोड थाना क्षेत्र के ग्राम इल्यिाखेड़ी का सामने आया है। गांव के चौकीदार कालूराम मकवाना ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि चंदर पिता खेमा पंवार के पुत्र विनोद ने रविवार सुबह 8 बजे कॉल कर बताया…

Read More

शहर छोडि़ए, आगर रोड स्थित नगर निगम झोन 2 के बाहर भी गंदगी का अंबार सफाईकर्मियों की फौज के बाद भी बरती जा रही लापरवाही, कुछ कदमों की दूरी पर नगर निगम का मुख्य ऑफिस भी है   कूड़े का ढेर आदेश-आदेश खेल रहा नगर निगम प्रशासन जमीन पर नहीं हो रही सफाई

उज्जैन। स्वच्छता रैकिंग में भले ही उज्जैन का नाम है लेकिन जमीनी हकीकत इससे ठीक उलट है। शहर को छोडि़ए, नगर निगम के अफसरों के सामने गंदगी का अंबार लगा रहता है। नाले नालियां चोक हैं और कूड़े के ढेर लगे हैं। हम बात कर रहे हैं आगर रोड बीमा चौराहे पर स्थित ज़ोन के बाहर की जहां पिछले कई दिनों से साफ-सफाई की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जॉन क्रमांक 2 के बाहर इतनी गंदगी है कि यहां कुछ देर लोग खड़े रहना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। जबकि…

Read More

जून माह में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट उमस के साथ तापमान बढा,बैचेनी के हाल कायम हुए -दिन भर उमस से परेशान आम जन को शाम को बादलों से राहत

उज्जैन। पूरा मई माह निकलने के बाद एक बार फिर से जून के दुसरे सप्ताह में तापमान ने गति पकडी है। रविवार को भारी उमस के साथ ही तापमान एक बार फिर से 41.2 डिग्री एक महीने 4 दिन बाद पहुंचा है। इस दौरान न्यूनतम तापमान ने भी 27 डिग्री के आंकडे का छुआ है। उमस के साथ तापमान बढने के कारण बैचेनी के हाल कायम हुए हैं। अपरांह उपरांत बादलों के छा जाने से आमजन को कुछ राहत मिली है। मई माह के शुरूआत के दो-चार दिनों में ही…

Read More

चेन स्नेचिंग से पहले बदमाशों ने चुराई थी एक्टिवा -वारदात के बाद सामने आये फुटेज, 3 थानों की पुलिस तलाश रही सुराग

उज्जैन। शहर के 3 थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की 2 वारदात और एक प्रयास करने वाले 2 बदमाशों ने पहले एक्टिवा चोरी की थी। फुटेज सामने आने पर पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बदमाशों का रूट ट्रेस किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश जल्द हिरासत में होगें। 5 जून की रात शहर में नीलगंगा, माधवनगर और महाकाल थाना पुलिस उस वक्त हरकत में आ गई, जब सामने आया कि एक्टिवा सवार बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात कर रहे है। नीलगंगा…

Read More

जामुन खाने निकले थे छात्र, कालीसिंध नदी से मिली लाश

उज्जैन। घर से जामुन खाने का बोलकर निकले 2 छात्र वापस नहीं लौटे। शाम के दोनों के कपड़े और मोबाइल कालीसिंध नदी किनारे पर मिले। डूबने की आशंका में तलाश शुरू की गई। अंधेरा होने के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गये। शनिवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों की मौत होने की खबर से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया था। घटनाक्रम तराना तहसील के ग्राम बडी तिलावत का होना सामने आये है। शुक्रवार दोपहर ग्राम में रहने वाले रोहित पिता शंकरसिंह राजपूत 18…

Read More

सेप्टी टैंक में गिरे युवक की हुई मौत

उज्जैन। मालीपुरा में शुक्रवार रात सेप्टी टैंक की सफाई करते समय युवक गिर गया। उसे मकान मालिक ने बमुश्किल बाहर निकाला और उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। देवासगेट थाना एएसआई रामेश्वर धानक ने बताया कि मालीपुरा स्थित बलसारा कलर लेब के परिवार ने घर का सेप्टी टैंक साफ करने के लिये पिपलीनाका क्षेत्र में रहने वाले अजय पिता मुन्नालाल प्रजापत को बुलाया था। रात में टैंक की सफाई कराई जा…

Read More

अतिक्रामकों ने टाईल्स लगाई,दिवारें खडी की ,फर्शियां लगाई, नालियां जाम नालियों पर अतिक्रमण रहवासियों के जी का जंजाल बना -सफाईकर्मी के लिए भी समस्या ,कीडे मकोडे के साथ जहरीले जानवर पनाह पा रहे

उज्जैन। शहर भर की कालोनियों में नालियों पर स्थाई अतिक्रमण रहवासियों के जी का जंजाल बन रहा है। उनके लिए स्वास्थ्य की समस्या खडी हो रही है। नालियों की गंदगी साफ नहीं हो पा रही है। पानी रूककर घरों में घुस रहा है। नालियों में कीडे मकौडे , मच्छर पनप रहे हैं और इनके साथ जहरीले जीव भी पनाह पा रहे हैं। इसे लेकर की जाने वाली शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हरिहर कालोनी, सुभाष नगर, उज्जैन में नाली पर पक्का निर्माण कर उस पर टाईल्स…

Read More