फ्री फायर गेम खेले के दौरान मामा-भांजे में विवाद

उज्जैन। माकडोन के रावणखेड़ी में आनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के दौरान नरेन्द्र पिता तंवरसिंह 23 साल का अपने हमउम्र भांजे आंनद से विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौच हुई, लेकिन परिवार ने मामला शांत करा दिया। रात में नरेन्द्र पैदल घर लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में छुपकर बैठे भांजे ने पीछे से हमला कर दिया। सिर पर फर्शी से वार किये और जान से मारने की धमकी दी। नरेन्द्र के घायल होने पर परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर घायल…

Read More

4 साल की बालिका की मौत, नहीं कराया पीएम,महिला पर रिश्तेदारों ने किया हमला

उज्जैन। ग्राम रणाहेड़ा घट्टिया से सोमवार दोपहर परिजन 14 साल की बालिका भगवंता पिता राधेश्याम को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों को कहना था कि तबीयत ठीक नहीं रहती थी। दिल में छेद था। घर पर बैठे-बैठे गिर गई थी, पानी पिलायाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं उठी। पुलिस ने परिजनों से लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने और बीमार होने की सूचना प्राप्त कर शव…

Read More

दोपहर में हुई महाकाल की भस्मारती:दिव्य श्रृंगार कर किया भगवान को सेहरा अर्पित

उज्जैन।महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में चार प्रहर के पूजन-अभिषेक और विशेष अनुष्ठानों के बाद सोमवार को भगवान महाकाल को सेहरा अर्पित किया गया। इस दौरान साल में एक बार दोपहर में होने वाली विशेष भस्म आरती भी हुई।सोमवार को दोपहर 12 बजे भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित करने के बाद कपूर आरती हुई। इसके बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया…

Read More

बालगृह से भागे बच्चों का अब-तक सुराग नहीं:नेपाल भागने की आशंका

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर के सरकारी बालगृह से वाशरूम की ग्रिल तोड़कर भागे दो नाबालिग बच्चों का चार सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। करीब 27 दिन पहले बालगृह से दो बच्चे फरार हो गए थे, जिसकी सूचना नागझिरी थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि फरार नाबालिगों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की उम्र 15 वर्ष है। इनमें से…

Read More

मंगलनाथ मंदिर में मुख्य द्वार से पत्थर गिरे:श्रद्धालु बाल-बाल बचे

उज्जैन।मंगलनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे वजनी लाल पत्थर और फर्शियां अचानक नीचे गिर गईं। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और श्रद्धालुओं की आवाजाही थी, लेकिन सौभाग्य से पत्थर गिरने के दौरान कोई व्यक्ति नीचे मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह हुआ। पत्थरों के गिरते ही परिसर में श्रद्धालु सहम गए। गिरते पत्थरों की चपेट में आकर नीचे रखा एक मजबूत गमला पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने…

Read More

भारत-पाक मुकाबले से पहले हवन-पूजन:टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की प्रार्थना,

उज्जैन।रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया।आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप मुकाबले में चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होगी। शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान…

Read More

बच्चा चोरी की आशंका में पकड़ाई महिला निकली विक्षिप्त

उज्जैन। धन्नालाल की चाल में शनिवार शाम लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका में एक महिला को पकड़ लिया। हंगामा मचते ही पुलिस पहुंची। महिला विक्षिप्त होना सामने आई। जिसे जांच-पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शाम को धन्नालाल की चाल में शिव बारात निकाली जा रही थी। कुछ लोगों द्वारा एक महिला को पकड़ लिया गया और बच्चा चोरी का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन  लोगों महिला को थाने ले आये थे। लोगों का कहना था कि महिला के…

Read More

सेवाधाम आश्रम के दिव्यांगों ने किये बाबा महाकाल के दर्शन -महाशिवरात्री पर्व पर पुलिस निभाया सामाजिक दायित्व

उज्जैन। कानून व्यवस्था के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने वाली उज्जैन पुलिस सामाजिक और मानवीय दायित्वों का निवर्हन भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को महाशिवरात्री महोत्सव में सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक दिव्यागों को बाबा के दर्शन करने की व्यवस्था मंदिर समिति के माध्यम से कराई। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन की कामना देशभर के लोगों में बनी हुई है। बाबा के दरबार में महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को महाशिवरात्री का पर्व है, इससे पहले शनिवार को सेवाधाम…

Read More

नकाबपोश दिखा, ना घटनाक्रम की हुई पुष्टि -छात्रा बोली उठाकर ले जाने की मिली धमकी

उज्जैन। छात्रा के शुक्रवार को थाने पहुंचते ही पुलिस हरकत में आ गई। नकाबपोश की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे देखे गये, लेकिन ना नकाबपोश दिखा, ना ही किसी ने घटना की पुष्टि की। बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्र में नजर रख रही है। मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की गीता कालोनी चौपड़ा का होना सामने आया है। जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार दोपहर को थाने आई थी। उसने बताया कि वह स्कूल से लौट रही थी,…

Read More

ग्राहको से लिये 46 लाख, इंडस्ट्रीज में नहीं कराये जमा -सेल्समेन नौकरी छोड़ भागा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

उज्जैन। पोहा इंडस्ट्रीज में सेल्समेन का काम करने वाले युवक ने 3 सालों में माल सप्लाय करने के दौरान ग्राहकों से 46 लाख रूपये ले लिये। लेकिन इंडस्ट्रीज में जमा नहीं कराये। संचालक को पता चला तो सेल्समेन नौकरी छोड़ भाग निकला। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि मक्सीरोड उद्योगपुरी में श्रेयस पिता राजकुमार जैन निवासी निजातपुरा समकित इंडस्ट्रीज का संचालन करने है। उन्होने वर्ष 2022 से 2025 तक उनके यहां सेल्समेन का काम करने वाले…

Read More