इस्कॉन की वापसी रथयात्रा आज, गुंडिचा से घर पहुंचेंगे जगन्नाथ

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  इस्कॉन मंदिर भरतपुरी द्वारा वापसी रथ यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी। यह कालिदास अकादमी परिसर से शुरू होगी और मंदिर पर समाप्त होगी। रथयात्रा के बीच भगवान श्री जगन्नाथ 7 दिनों तक अपनी मौसी के यहां विश्राम के लिए ठहरते हैं। इसे गुंडिचा कहते हैं। इस दौरान भक्तों के द्वारा उत्सव मनाया जाता है।  अब भगवान भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों में विराजित होकर वापस अपने घर मुख्य मंदिर के लिए जाएंगे। इसके वापसी रथयात्रा कहते हैं। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास…

Read More

श्रावण सोमवार को रात 2.30 बजे, राजे 3 बजे जागेंगे महाकाल – मंदिर समिति जुटी तैयारियों में, 11 जुलाई से लग रहा श्रावण  – इस बार चलित भस्मारती के लिए कार्तिक मंडप खाली रखेंगे

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण मास में भगवान महाकाल अधिक से अधिक भक्तों को दर्शन देने के लिए जल्दी जागेंगे। इसके लिए महाकाल की भस्मारती श्रावण के सोमवार को रात 2.30 बजे से की जाएगी तो रोजाना 3 बजे से होगी। जबकि आम दिनों में महाकाल की भस्मारती रोज तड़के 4 बजे से 6 बजे तक की जाती है। श्रावण मास में भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव किया जाता है।   श्रावण मास में उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति दर्शन से…

Read More

महाकाल के पुजारी त्रिवेणी को अमेरिका  की संस्था ने दिया होनरेरी प्रोफेसर सम्मान 

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी को यूएसए अमेरिका की संस्था ग्रेस लेडीज ग्लोबल एकेडमी ने होनरेरी प्रोफेसर के सम्मान से सम्मानित किया। पंडित गोपाल त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की अध्यक्ष होनरेरी प्रोफेसर डॉ. सोना पांडे ने पंडित त्रिवेदी को उनके द्वारा अब तक समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए अनेक उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए स्पिरिचुअल गाइडेंस के अंतर्गत एचसी होनरेरी प्रोफेसर का सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान संस्था की ओर से भारत में प्रतिनिधि इंटरनेशनल पेड मैन लीजेंड लीडर एचसी प्रोफेसर डॉ. बीरेन दवे ने उज्जैन में आयोजित एक समारोह में…

Read More

खाना बनाने आई इंदौर की महिला ने खाया जहर

उज्जैन। इंदौर के ग्रीन पार्क चंदननगर थाना क्षेत्र में रहने वाली फरजाना पति अब्दुल शफीक 40 साल को गुरूवार शाम मिर्जा नईम बेग मार्ग से चरक अस्पताल लाया गया था। फरजाना ने जहरीला पदार्थ खाया था। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। उसे भर्ती कराने वाले अयुब के भाई ने बताया कि फरजाना खाराकुआ स्थित बोहरा समाज की दरगाह आई थी, जहां खाना बनाने का काम कर रही थी। उसका बेटी से विवाद हुआ था, उसके बाद वह काम छोड़कर निकल गई थी। अस्पताल स्टॉफ ने मामले की सूचना…

Read More

मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा था करंट

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरखेड़ी से ईश्वर पिता बाबूलाल 30 साल को बुधवार शाम परिवार के लोग चरक अस्पताल लाये थे और करंट लगना बताया था। ईश्वर की मौत होने पर अस्पताल स्टॉफ ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था। गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि ईश्वर भतृहरी नगर खिलचीपुर आगररोड का रहने वाला था। हमीरखेड़ी में उसका ससुराल है। पत्नी उमा और 3 बच्चे मायके में थे। ईश्वर उन्हे लेने गया था, इस दौरान ससुराल में मोबाइल चार्जिंग पर लगते समय बिजली के बोर्ड के…

Read More

नागदा से रैफर युवती की उज्जैन के रास्ते में मौत

उज्जैन। नागदा के राममंदिर के पास रहने वाली अन्नु पिता मधुकर जैन 18 वर्ष की हालत गंभीर होने पर गुरूवार दोपहर को उज्जैन रैफर किया गया था। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन उज्जैन पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी सांसे थम गई। चरक भवन में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अन्नु जैन ने जहरीला पदार्थ खाया था। अस्पताल चौकी पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर मर्ग डायरी जांच के लिये…

Read More

पुराने विवाद में बदमाश ने 3 युवको को मारे चाकू

उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टेंड पर चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर रहने वाला रविन्द्र उर्फ रवि पिता कैलाश तंवर चायनीस फूड की दुकान लगाता है। उसका पुराना विवाद पंकज उर्फ लाली निवासी विद्यानगर से चला आ रहा था। बुधवार रात पंकज उसकी दुकान पर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। दुकान पर अमित प्रजापत गुलाबबाई कालोनी और गगन चौहान निवासी पांचाल धर्मशाला महिदपुर नाका खडे थे। उन्होने रवि पर हमला होता देख बीच बचाव का प्रयास किया तो बदमाश पंकज ने उन्हे भी चाकू मार दिये। चाकूबाजी…

Read More

कैमरों से लैस होगा मार्ग, ड्रोन से होगी निगरानी -महाकाल से रामघाट तक आईजी-डीआईजी ने किया निरीक्षण

उज्जैन। श्रावण माह की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है। इस बार बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने 6 बार नगर भ्रमण पर निकलेगें। जिसके चलते गुरूवार को सवारी मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आईजी-डीआईजी अधिनस्थ विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले। प्रतिवर्ष श्रावण माह के साथ भादौ माह में बाबा भक्तों को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जानते है। देशभर से श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने के लिये सवारी मार्ग पर पहुंचते है। श्रद्धालुओं का बाबा के…

Read More

उज्जैन के बगलामुखी से आज निशुल्क बटेगा गुप्त  नवरात्रि में सिद्ध किया 251 किलो कुमकुम

उज्जैन। भैरवगढ़ रोड पर स्थित उज्जैन के प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम मंदिर से गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजन, अर्चन, हवन आदि कई प्रकार के अनुष्ठान के दौरान देवी को अर्पित कर सिद्ध किया गया 251 किलो लाल कुमकुम श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं प्रसाद स्वरूप भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी श्री रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में आज शुक्रवार को महानवमी पर्व पर निशुल्क वितरित किया जाएगा। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन 51 बटुक ब्राह्मणों ने मां बगलामुखी के समक्ष हवन, पूजन आदि अनुष्ठान कर जनकल्याण की…

Read More

बीजेपी के नए अध्यक्ष खंडेलवाल प्रभारी  मंत्री के साथ महाकाल दर्शन करने पहुँचे – दर्शन कर लिया अशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया सम्मान

दैनिक अवन्तिका उज्जैन। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर महाकाल मंदिर पहुंचे। अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम उज्जैन आकर उन्होंने बाबा का अशीर्वाद लिया व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन राजेश पुजारी, आकाश पुजारी ने कराया। खंडेलवाल के साथ उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व पार्टी के कई स्थानीय नेता व पदाधिकारी भी थे। मंदिर समिति ने नंदीहॉल में खंडेलवाल का पारंपरिक स्वागत किया। मीडिया से उन्होंने कहा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्यार और भरोसे से मुझे यह ज़िम्मेदारी मिली है। मैं…

Read More