ब्रह्मास्त्र इंदौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी सहित इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ इंदौर में जमीन पर कब्जा और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने तीनों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बायपास स्थित ग्राम उमरीखेड़ा की 6.33 एकड़ जमीन से जुड़ा है। इस जमीन की वर्तमान कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आरोप है कि तीनों ने ट्रस्ट के नाम पर यहां अवैध निर्माण शुरू कर दिया और…
Read MoreCategory: इंदौर
इंदौर: दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी, भंवरकुआं थाना क्षेत्र के साईंम गल कॉलोनी में हुई वारदात
इंदौर: दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी, भंवरकुआं थाना क्षेत्र के साईंम गल कॉलोनी में हुई वारदात इंदौर, 27 मई। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में स्थित 39, साईंम गल कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दोपहर करीब 1:45 बजे अज्ञात चोर ने एक बंद मकान का दरवाजा तोड़कर 5 लाख रुपये नकद चुरा लिए। घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। कैमरे में कैद हुई वारदात पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना मनीष पिता सुरेश कुमार चौधरी के मकान में हुई। वारदात…
Read Moreजीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर और पति पटवारी पर अवैध वसूली और मारपीट का केस, गिरफ्तारी की तैयारी
ब्रह्मास्त्र इंदौर/रतलाम उज्जैन में पदस्थ पटवारी राहुल तिवारी और इंदौर में जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर एकता सोनी के खिलाफ मकान पर जबरन कब्जा करने, अवैध वसूली और मारपीट के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला गैर-जमानती धाराओं में दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतलाम निवासी बैंक कर्मचारी गौरव तोषनिवाल का इंदौर के निपानिया क्षेत्र में मकान है। गौरव ने यह मकान राहुल तिवारी और उनकी पत्नी एकता सोनी को 10 सितंबर 2023 को 11 महीने…
Read Moreइंदौर सहित मध्यप्रदेश में खून पसीने की कमाई लूट ली भू-माफियाओं ने, खून के आंसू पोंछ दो मोदी जी
माउंटेन व्यू के ठगाए ग्राहक की प्रधानमंत्री से जोरदार अपील, मोदी जी, ….. इंदौर सहित मप्र को भू-माफियाओं के चुंगल से बचाओ, शासन-प्रशासन को भी घोलकर पी गए भू-माफिया ब्रह्मास्त्र इंदौर आज इंदौर में अधिकतर भू-माफिया भाजपा की आड़ लेकर आम जनता को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पिछले एक वर्ष से पुलिस और प्रशासन को माउंटेन व्यू के ग्राहक सैकड़ों आवेदन कार्यवाही करने को लेकर दे चुके हैं। इसके बावजूद भी बाणगंगा थाने से लेकर प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। तमाम कोशिश के बाद…
Read Moreइंदौर में फिर मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव
एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली, घर पर ही आइसोलेट, इस साल अब तक 5 मरीज ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है और स्थिति सामान्य है। सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। इन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी। उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसमें पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं।…
Read Moreइंदौर में लगे विजय शाह की गुमशुदगी के पोस्टर, कांग्रेस ने लिखा मंत्री की ढूंढ कर लाने वाले को देंगे उचित इनाम
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर कांग्रेस ने एमपी के मंत्री विजय शाह के गुमशुदगी के पोस्टर शहर में लगाए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने के बाद गायब हुए मंत्री को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने की बात इन पोस्टर्स में लिखी गई है। कांग्रेस ने कहा है की जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होगा तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने…
Read Moreप्रेमी की चप्पलों से बेरहमी से पिटाई
ब्रह्मास्त्र इंदौर शहर के लसूडिया इलाके में मंगलवार देर रात एक युवती ने अपने प्रेमी को चप्पलों से बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना क्लिफ्टन कॉपोर्रेट बिल्डिंग के सामने हुई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड को पीटते हुए उस पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। उसका कहना था कि युवक का अफेयर उसी के साथ है, लेकिन वह किसी और लड़की को होटल में पार्टी के लिए ले…
Read Moreराजवाड़ा के गणेश हॉल में कल होगी कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री-मंत्रियों के लिए मालवी भोजन
राजवाड़ा की ओर आने-जाने वाले वाहन रहेंगे प्रतिबंधित ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर राज्य सरकार यहां बैठक कर रही है। बैठक ग्राउंड फ्लोर पर गणेश हॉल में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को मालवी भोजन (दाल, बाटी, चूरमा, छाछ) सहित अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। बैठक के मद्देनजर 20 मई को सुबह 7 बजे से राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी…
Read Moreनीट यूजी के रिजल्ट पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
ब्रह्मास्त्र इंदौर नीट यूजी के रिजल्ट पर एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा रोक लगाने के बाद आज फिर सुनवाई होगी। दरअसल, एग्जाम के दौरान तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। इससे कई स्टूडेंट्स पेपर तक नहीं पढ़ पाए थे, जिससे उनका पेपर बिगड़ गया। 4 मई को तेज हवा-आंधी के चलते इंदौर में 11 सेंटर्स के 600 से ज्यादा छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। इस मामले में आज एनटीए की ओर से जवाब पेश किया जाना है। 15 याचिकाओं पर एक…
Read Moreफर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी के कॉल सेंटर पर छापा
इंदौर में 6 महीने से चल रहा था, 10 लड़कियां करती थीं बाहरी राज्यों में कॉल ब्रह्मास्त्र इंदौर पिछले छह महीने से इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी का कॉल सेंटर चल रहा था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 10 लड़कियां यहां कॉलिंग के लिए रखी थी। क्राइम ब्रांच को प्रदीप बंसल नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में तफ्तीश शुरू की और यहां पर छापा मारा। टीम ने यहां…
Read More