उज्जैन। प्रशासनिक कार्यालयों और अधिकारियों के बंगलों पर तैनात होमगार्ड जवानों को सोमवार दोपहर होमगार्ड लाइन में जिला सेनानी संतोष कुमार जाट के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को अग्नि सुरक्षा से बचाव के उपाय, आग के प्रकार और फायर एग्जीग्यूशर का उपयोग कैसे किया जाये इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एडीईआरएफ के साथ नगर निगम की फायर टीम में मौजूद रही। आगजनी के दौरान प्रभावितों को किसी प्रकार से सीपीआर दिया जाये इसका अभ्यास भी कराया गया। जिला सेनानी…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
नवनियुक्त शासकीय अधिवक्ताओं को किया सम्मान
उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा नियुक्त किये गये नवनियुक्त शासकीय अधिवक्ताओं का सोमवार को उज्जैन जिला अभियोजन संचालनालय के प्रभारी उपनिदेशक राजेंद्र खांडेगर द्वारा पुष्प माला से स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अधिवक्ताओं को भविष्य में उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रोत्साहित कर बधाई दी गई। सम्मान कार्यक्रम में रविंद्र कुशवाह, जय शर्मा, संजय गोयल, अजय पांडेय, महेश यादव, सचिन तेनगुरिया, राजेंद्र सिंह चौहान, हेमंत गिरजे, नारायण डोडिया अतिरिक्त लोक अभियोजक का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में अभियोजन कार्यालय से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक…
Read Moreबड़नगर मार्ग पर मुरलीपुरा में हाली की हत्या तबले में मिली लाश, खून से सना था फावड़ा
उज्जैन। बड़नगर मार्ग मुरलीपुरा (मुल्लापुरा) में सोमवार शाम हत्या का मामला सामने आया। महाकाल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची तो मवेशियों के तबले में खाट पर युवक की लाश पड़ी मिली, पास में खून से सना फावडा पड़ा था। पुलिस आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालने का काम कर रही है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शाम 5.30 बजे के लगभग मुरलीपुरा में रहने वाले सुभाष रायकवार ने सूचना देकर बताया कि उसके खेत पर मवेशियों के तबले में हाली का काम करने वाले मुकेश पिता कैलाश नायक…
Read Moreसूरत से मुरैना की यात्रा कर रहे युवक की मौत, महिला ने लगाई फांसी
उज्जैन। कुछ दिनों से तनाव में चल रही महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। चिमनगंज थाना एसआई लिबिन खेस ने बताया कि आगररोड स्थित चंदननगर में समरीन पति उमद रहमान 23 साल द्वारा फांसी लगाने की खबर मिलने पर घटनास्थल पहुंचे थे। शव को फंदे से उतारा गया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले शादी हुई थी। कुछ…
Read Moreबिजली कंपनी ने सप्ताह के पहले दिन ही भरी गरमी में सुबह-सुबह की नींद हराम की दिन और रात के साथ अब कटौती का नींद में खलल -कंपनी ने 24 घंटे कार्यरत शिकायत निवारण व्यवस्था के 9 जोन के नंबर जारी किए
उज्जैन। आग उगलने वाली गर्मी के दिनों में विद्युत कंपनी के कारण आमजन को न दिन में चैन मिल पा रहा है और न रात में यानिकी तडके ठंडे समय मिलने वाली नींद का आराम मिल पा रहा है। कंपनी की व्यवस्था के तहत चाहे जब विद्युत बाधित हो रहा है। दिन में 3-4 बार 15 -30 मिनट के लिए बाधा आ रही है तो रात में भी 1-2 बार इसी तरह का क्रम बन रहा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को महाश्वेता जोन में सुबह –सुबह विद्युत…
Read Moreकार में दम घुटने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत:लौटते समय कार में ही सो गई थी
इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह अपने दादा-दादी और अन्य बच्चों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। वहां से लौटते समय वह कार में ही सो गई थी।घर पहुंचने पर सभी लोग कार से उतर गए, लेकिन बच्ची कार में ही सोती रह गई। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में वह कार में बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे निजी अस्पताल…
Read Moreटैंकर ने मारी टक्कर,3 की मौत :बाइक पर चढ़ गया टैंकर,मां और 2 मासूमों ने मौके पर दम तोड़ा
इंदौर। धार रोड स्थित हाईलिंक कॉलोनी के सामने सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के छह लोग (तीन वयस्क-तीन बच्चे) एक ही बाइक पर सवार होकर पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसा इतना भयावह था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच…
Read Moreमहिला को SI ने थप्पड़ मारा:बच्चों के विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती
उज्जैन। एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब कोतवाली थाने में पहुंची एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने कैंसर का ऑपरेशन करा चुकी बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद से परिवार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।जानकारी के अनुसार मामला रविवार रात 9 बजे शहर के क्षीरसागर क्षेत्र का है, जहां रहने वाले…
Read Moreगोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग:cctv में संदिग्ध दिखे, 8 से 10 लाख के नुकसान का अनुमान
उज्जैन। माधव नगर थाना क्षेत्र के जाल कंपाउंड इलाके में रविवार-सोमवार दरमियानी रात एक गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। आग में डिस्पोजल सामान जल गया और 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।स्थानीय लोगों ने दी सूचना-गोदाम से तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को…
Read Moreटेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग:कई किमी दूर से दिखा धुआं
इंदौर।के खजराना थाना क्षेत्र के कर्बला के पास सोमवार सुबह टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं-फायर ब्रिगेड के अनुसार गोदाम में आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा…
Read More