नई दिल्ली। इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत अब 8 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। यह मिशन पहले 29 मई को होना था लेकिन अब लॉन्च शेड्यूल में बदलाव हुआ है। नासा ने ” पर बताया- स्पेस स्टेशन की फ्लाइट शेड्यूल के रिव्यू के बाद कई मिशन के लॉन्च तारीखों में बदलाव हुआ है। एक्सिओम मिशन 4 फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 8 जून शाम 6:41 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च होगा। एक्सिओम मिशन 4 में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट 14 दिन के लिए स्पेस…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
जम्मू-कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, इनमें टॉप कमांडर भी शामिल
नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है। इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है। ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है।…
Read Moreचीन ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदले
नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। चीन ने अरुणाचल को लेकर अपना प्रोपेगैंडा वॉर भी फिर छेड़ दिया है। उसने अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदले हैं। इनमें 15 पहाड़, 5 कस्बे, 4 पहाड़ी दर्रे, 2 नदियां और एक झील शामिल है। चीन ने ये लिस्ट अपनी सरकारी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स पर जारी भी की है। इन जगहों के नाम मैंडेरिन (चीनी भाषा) में रखे गए हैं। दावा है कि बीते 8 सालों में चीन ने अरुणाचल की 90 से ज्यादा जगहों के नाम बदले हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर…
Read Moreश्री महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा
श्री महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा उज्जैन | 15 मई 2025 मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना पं. श्री सत्यनारायण जोशी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। श्री मिश्रा ने दर्शन के पश्चात मंदिर प्रांगण की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और महाकाल लोक परियोजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों…
Read Moreबीएनएस की धारा 152: देशविरोधी गतिविधियों पर सख्त सजा का प्रावधान, मंत्री विजय शाह पर दर्ज हुआ गंभीर प्रकरण
नई दिल्ली / खंडवा। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 का उद्देश्य भारत में एकता और अखंडता बनाए रखना है। यह धारा उन व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी सजा का प्रावधान करती है जो किसी भी प्रकार से देशविरोधी गतिविधियों (Anti National Activities) को बढ़ावा देते हैं। धारा 152 के तहत दोषी (Guilty) पाए जाने वाले व्यक्ति को अपराध की गंभीरता को देखते हुए **7 साल से लेकर आजीवन कारावास (Life Imprisonment)** तक की सजा दी जा सकती है। इसके साथ ही **जुर्माना** भी लगाया जा सकता है। साथ ही,…
Read More4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने 5 मई 2025 को रतलाम जिले के तहसील ताल के हल्का नंबर 24 के पटवारी प्रभु कुमार गरवाल को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम कोट कराड़िया निवासी किशनलाल आँजणा की शिकायत पर की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पटवारी सीमांकन पंचनामा देने के लिए ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, लोकायुक्त टीम ने पुरानी तहसील कार्यालय में पटवारी को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।
Read Moreविदेशी प्रोपेगैंडा पर डिजिटल प्रहार: भारत में शिन्हुआ, ग्लोबल टाइम्स और TRT वर्ल्ड के ‘X’ अकाउंट ब्लॉक
भारत सरकार ने विदेशी दुष्प्रचार पर सख्त रुख अपनाते हुए चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ, और सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर मौजूद खातों को भारत में ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही तुर्किये के सरकारी प्रसारक ‘टीआरटी वर्ल्ड’ का भी ‘X’ अकाउंट देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। 🔴 आरोप: पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी एजेंडा इन मीडिया संस्थानों पर भारत-विरोधी फर्जी खबरें फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। गृह मंत्रालय और सूचना प्रसारण…
Read Moreमंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR कराएंगे पीसीसी चीफ: पीएम मोदी को लिखा पत्र, इंदौर में पार्षद बोलीं- “मुंह काला करने वाले को 51 हजार दूंगी”
मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR कराएंगे पीसीसी चीफ: पीएम मोदी को लिखा पत्र, इंदौर में पार्षद बोलीं- “मुंह काला करने वाले को 51 हजार दूंगी” भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से उबाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वन मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला विधानसभा में कथित आपत्तिजनक भाषा के उपयोग और विपक्षी विधायकों…
Read Moreमणिपुर में 12 मिलिटेंट्स, 3 आर्म्स डीलर गिरफ्तार, एक राइफल, गोला-बारूद बरामद
ब्रह्मास्त्र मणिपुर मणिपुर के कई जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को की गईं। इनमें प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो और कांगली यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को टेंग्नौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, प्रतिबंधित केसीपी के दो सदस्यों को थौबल के लिलोंग नुंगेई और वांगबल से गिरफ्तार किया गया और प्रेपाक के दो सदस्यों…
Read Moreमप्र में राजधानी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
ईंदौर-उज्जैन संभाग में भी बदला रहेगा मौसम ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून तक हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को भोपाल समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा, जबकि जबलपुर-ग्वालियर में गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, उनमें भोपाल, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल,…
Read More