व्यापमं पीएमटी-2009 परीक्षा फर्जीवाड़े में 11 दोषी करार

भोपाल की सीबीआई स्पेशल कोर्ट का फैसला सभी को 3-3 साल की सजा, एक आरोपी बरी ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की अदालत ने एमपी पीएमटी-2009 परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले कुल 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 3-3 साल के कठोर कारावास और 16-16 हजार रुपए के जुमार्ने की सजा सुनाई। यह मामला भोपाल के कोहेफिजा थाने में वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था। बाद में सुप्रीम कोर्ट…

Read More

शाह के बाद देवड़ा-कुलस्ते का बयान भी विवादों में, दिग्गी बोले- इन्हें सेना और सैनिकों पर विश्वास नहीं, यही लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे

ब्रह्मास्त्र भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी बयानों के कारण मुसीबत में घिर गए हैं। एमपी में शाह, देवड़ा और कुलस्ते के बयान का विरोध तेज हो गया है। आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भूतपूर्व सैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पीसीसी में पूर्व सैनिकों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस- रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव , विंग कमांडर अरुण पाण्डेय, कैप्टन सोडी, सूबेदार मेजर बाई.डी सिंघा, सूबेदार…

Read More

नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर भाला फेंका

ऐसा करने वाले एशिया के सिर्फ तीसरे एथलीट बने, लेकिन जर्मनी के वेबर ने छीना गोल्ड ब्रह्मास्त्र दोहा भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर…

Read More

आईएसआई भारत में खालिस्तानी समर्थकों को उकसा रही

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत का तनाव भले ही कम हो गया हो, लेकिन भारत में अशांति फैलाने के एजेंडे पर पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई अभी भी काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आईएसआई ने युद्धविराम की घोषणा के बाद खालिस्तान समर्थकों को उकसाना शुरू कर दिया है, जिससे कि भारत में कोई बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सके। आईएसआई कनाडा में खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू और दूसरे खालिस्तानी आतंकियों की मदद ले रहा है। इनके जरिए पंजाब, हरियाणा…

Read More

अभी इस्तीफा नहीं देंगे विजय शाह, कोर्ट में रखेंगे पक्ष

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर मचे बवाल के बाद एमपी के मंत्री कुंवर विजय शाह पर इस्तीफा देने का दबाव मंत्री ने पार्टी से मांगा समय, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की संगठन के साथ बैठक ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह पर भले ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन वे अभी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। उनका इस्तीफा कुछ समय के लिए टल गया है। बुधवार को बेंगलुरु से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सीएम हाउस में बीजेपी…

Read More

लखनऊ में चलती एसी बस में आग, 5 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत

पिता के सामने बेटा-बेटी की मौत, इमरजेंसी गेट नहीं खुला, बिहार से दिल्ली जा रही थी ब्रह्मास्त्र लखनऊ लखनऊ में गुरुवार सुबह चलती एसी बस में आग लग गई। हादसे में 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी, भाई-बहन और एक युवक है। बस में करीब 80 यात्री थे। स्लीपर बस बिहार के बेगुसराय से दिल्ली जा रही थी। हादसा सुबह 4.40 बजे आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास हुआ। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। यात्रियों ने बताया कि बस में अचानक…

Read More

पाढ़ल्या-जोड़मा के बिच व्यापारी से लूट नगदी और स्कूटी लेकर भागे बदमाश

ब्रह्मास्त्र झारडा महिदपुर के व्यापारी जितेंद्र भाटिया (जैन श्री नमकीन) के साथ पाढ़ल्या एवं जोड़मा के बीच दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। व्यापारी ने बताया कि वह शाम 7.30 बजे के लगभग झारडा से निकले थे एवं पाढ़ल्या से आगे पहुंचने पर दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए एवं पीछे से मारी जिससे गाड़ी अनबैलेंस हो गई एवं स्कूटी से उतरते ही हमारे साथ छिना झपटी कर चाकू से वार किया, उसके पश्चात बदमाश नगदी का बैग एवं स्कूटी ले कर भाग गए। हम जैसे तैसे झारडा थाने…

Read More

ट्रम्प और कतर के बीच 100 लाख करोड़ की डील

दोहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कतर के अमीर शेख तामिन बिन हमद अल-थानी के बीच बुधवार को दोहा में 1.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपए) की अलग-अलग डील हुई। व्हाइट हाउस के मुताबिक इसमें दोनों देशों के बीच 243 अरब डॉलर (करीब 20 लाख करोड़ रुपए) की फाइनेंशियल डील भी शामिल है। इस फाइनेंशियल डील में कतर एयरवेज द्वारा बोइंग विमानों की खरीद, हथियारों की खरीद, नेचुरल गैस और क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े सौदे शामिल हैं। कतर एयरवेज ने बोइंग और जीई एयरोस्पेस के साथ 210 मेड…

Read More

शुभांशु शुक्ला 8 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे

नई दिल्ली। इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत अब 8 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। यह मिशन पहले 29 मई को होना था लेकिन अब लॉन्च शेड्यूल में बदलाव हुआ है। नासा ने ” पर बताया- स्पेस स्टेशन की फ्लाइट शेड्यूल के रिव्यू के बाद कई मिशन के लॉन्च तारीखों में बदलाव हुआ है। एक्सिओम मिशन 4 फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 8 जून शाम 6:41 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च होगा। एक्सिओम मिशन 4 में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट 14 दिन के लिए स्पेस…

Read More

जम्मू-कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, इनमें टॉप कमांडर भी शामिल

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है। इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है। ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है।…

Read More