यूपीआई से पेमेंट करने पर 1.25 गुना ही देना पड़ेगा, नया नियम 15 नवंबर से लागू ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सरकार ने फास्टैग के नियमों में बदलाव किया है। अगर कोई गाड़ी बिना वैलिड और एक्टिव फास्टैग के टोल प्लाजा क्रॉस करेगी और कैश पेमेंट में पेमेंट करेगी तो उसे दोगुना टोल फीस चुकानी होगी। वहीं, अगर यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो आपको उस व्हीकल कैटेगरी के लिए लागू फीस का केवल 1.25 गुना देना होगा। नया नियम 15 नवंबर से लागू होगा। नए बदलाव को लेकर सड़क परिवहन और…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
अब भारत से युद्ध हुआ तो तबाही होगी: पाक आर्मी
ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात को भारत को चेतावनी देते हुए कहा- अगर अब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो विनाशकारी तबाही होगी। यदि शत्रुता का एक नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट से जवाब देंगे। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने आॅफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि भारतीय रक्षामंत्री और सेना के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना बयान आक्रामकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा हो सकता है। साथ ही…
Read Moreपाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो इतिहास और भूगोल बदल देंगे
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई भी हिमाकत की तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1965 की जंग में भारत की सेना ने लाहौर तक पहुंचने का सामर्थ्य दिखाया था। आज 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है। रक्षा मंत्री ने बताया कि आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर…
Read Moreचैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार
छात्राओं पर दबाव बनाती थीं, कई सबूत मिलने के बाद भी बाबा को पछतावा नहीं ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तीन करीबी महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने माना कि उन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में श्री शारदा इंस्टीट्यूट की श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपराध में सहयोग, शिकायतकर्ताओं…
Read Moreभारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट
ब्रह्मास्त्र44 नई दिल्ली भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर फिर से सहमति बन गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसका ऐलान किया। इसके कुछ ही देर बाद एयरलाइन इंडिगो ने 26 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया। कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें चलेंगी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच भी सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इन उड़ानों के लिए इंडिगो अपने एयरबस…
Read Moreकश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कश्मीर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है। इधर,…
Read Moreशताब्दी समारोह : मोदी आरएसएस पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में आरएसएस के योगदान को दशार्ने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। कार्यक्रम डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे से होगा। आरएसएस दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
Read Moreएक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 36 की मौत
मरने वालों में 8 बच्चे, 16 महिलाएं, 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से बेकाबू हुई भीड़ ब्रह्मास्त्र करुर तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता…
Read Moreएमपी में कांग्रेस नेता पर 1 अरब 24 करोड़ का महा-जुर्माना
पन्ना। अवैध खनन के खिलाफ एक ऐतिहासिक फैसले में, पन्ना कलेक्टर न्यायालय ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पर 1 अरब 24 करोड़ रुपए से अधिक का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और मेसर्स डायमंड स्टोन क्रेशर के मालिक श्रीकांत दीक्षित को गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में स्वीकृत क्षेत्र से कई गुना अधिक पत्थर का अवैध खनन करने का दोषी पाया गया है। उपसंचालक खनिज प्रशासन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (गुन्नौर) की एक संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया गया है।…
Read Moreश्रीसीम यौन शोषण केस- चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट आॅफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च के हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। चैतन्यानंद फरार था और उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। चैतन्यानंद को वसंत कुंज पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश…
Read More