फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता महाकाल मंदिर पहुंचीं: भोग आरती में शामिल होकर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह करीब 8 बजे वे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल से दर्शन के बाद चांदी द्वार से पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान उन्होंने परंपरा अनुसार नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दिव्या दत्ता ने मंदिर में आयोजित भोग आरती में भी हिस्सा लिया। आरती के बाद उन्होंने कहा, “आज…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
छत गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत
ब्रह्मास्त्र पटना पटना से सटे दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की मानस नया पानापुर गांव की है। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में है। ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद बबलू ने इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनवाया था, जो पुराना होने के कारण जर्जर हो गया था। इससे रविवार की रात अचानक मकान की छत ढह गई और छत के नीचे सो रहे परिवार के 5 लोगों…
Read Moreभोपाल-इंदौर समेत 20 जिलों में शीतलहर
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में रविवार को शीतलहर का असर रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।…
Read Moreबेंगलुरु एयरपोर्ट में नमाज पढ़ने का वीडियो भाजपा ने जताई आपत्ति
बेंगलुरुकु। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है। इस पर कर्नाटक में भाजपा ने आपत्ति जताई है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पूछा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे इसे मंजूरी देते हैं। प्रसाद ने कहा, ‘क्या इन लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट के क्षेत्र में नमाज पढ़ने के पहले परमिशन ली थी।’ भाजपा ने बेंगलुरु…
Read Moreअखबार पर मिड-डे मील परोसने पर बरसे राहुल गांधी- बच्चों की थाली तक चुरा ली
राहुल ने एक्स पर लिखा…दिल टूट सा गया है! एमपी आने से पहले उनकी एक पोस्ट से क्यों मचा हड़कंप ब्रह्मास्त्र श्योपुर वायरल वीडियो पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा- 20 साल से ज्यादा की बीजेपी सरकार और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। मध्य प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को रद्दी-अखबार पर रखकर मिड-डे मील परोसा जा रहा है। वायरल वीडियो…
Read Moreऊटी में ओस जमी, मप्र में शीतलहर
राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली हिमालय की 4000 मीटर ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आने वाली बफीर्ली हवा सीधे मैदानों में पहुंच रही है। इसे रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं होने से ठंड और शीतलहर बढ़ गई है। राजस्थान के 12, मध्य प्रदेश के 10, छत्तीसगढ़ के 1 और हिमाचल के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मध्य…
Read Moreमोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा विदेश में गिरफ्तार
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। विदेश में सक्रिय देश के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर पकड़े गए हैं। हरियाणा पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया में और भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया। दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस समय भारत के कई बड़े गैंगस्टर विदेशों में बैठकर नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं और अपने आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं। हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ निवासी कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग…
Read Moreभारत में कोई अहिंदू नहीं, मुसलमानों-ईसाइयों के पूर्वज हिंदू
बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत की आत्मा हिंदू संस्कृति है। संघ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज की सेवा और संगठन के लिए काम करता है। भागवत ने यह बात बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम 100 साल का संघ: नए क्षितिज में कही। इस मौके पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और कई सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं। इस दौरान भागवत ने कहा- भारत में सभी हिंदू है। यहां के सभी मुसलमान और ईसाई भी उन्हीं पूर्वजों के वंशज हैं। शायद वे भूल गए हैं…
Read MoreDPS उज्जैन में IIMUN का आयोजन: शहर के युवा बने वैश्विक सोच और नेतृत्व के प्रतीक
DPS उज्जैन में IIMUN का आयोजन: शहर के युवा बने वैश्विक सोच और नेतृत्व के प्रतीक उज्जैन। DPS उज्जैन में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (IIMUN) ने शहर के युवाओं को अपनी सोच, नेतृत्व और संवाद क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर दिया। इस मंच पर छात्रों ने न केवल वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखे, बल्कि उन्होंने यह भी साबित किया कि उज्जैन का युवा वर्ग दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी बात मजबूती से रख सकता है। दैनिक अवंतिका के लिए यह गौरव का विषय रहा कि…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर
ब्रह्मास्त्र श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ शुक्रवार को सर्च आॅपरेशन चलाया था। सेना को नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सर्च आॅपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। सेना ने इसे ‘आॅपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। आॅपरेशन अभी जारी है।…
Read More