पाक डिप्टी पीएम बोले- अफगानिस्तान की एक कप चाय महंगी पड़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को तालिबान से दोस्ती को देश के लिए महंगा बताया। उन्होंने अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद के लिए पूर्व पीएम इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया। डार ने संसद में 2021 के एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब तत्कालीन करक चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद काबुल गए थे। वहां चाय पीते हुए उन्होंने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। डार ने कहा कि अफगानिस्तान की उस एक कप चाय की आज तक देश को भारी…

Read More

अमेरिका के केंटकी राज्य में कार्गो प्लेन क्रैश, 4 की मौत, 11 घायल

वॉशिंगटन। अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 के घायल होने की खबर है। फेडरल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, यूपीएस कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। एफएए ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट के दक्षिण हिस्से में घना धुआं और आग की…

Read More

ट्रम्प की जिद ने कराया अमेरिका में सबसे लंबा शटडाउन

वॉशिंगटन। अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुए सरकारी शटडाउन का आज 36वां दिन है। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान 2018 में 35 दिनों तक सरकारी कामकाज ठप रहा था। ट्रम्प हेल्थ केयर प्रोग्राम की सब्सिडी बढ़ाने को तैयार नहीं हैं, इस वजह से अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में फंडिंग बिल पास नहीं हो पा रहा है। इस बिल पर अब तक 13 बार वोटिंग हो चुकी है, लेकिन हर बार बहुमत के लिए जरूरी…

Read More

मेक्सिको में सेना उतराने की तैयारी में ट्रम्प, ड्रग कार्टेल्स पर ड्रोन स्ट्राइक का प्लान

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ड्रग तस्करी से निपटने के लिए मेक्सिको में अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में दो मौजूदा और दो रिटायर्ड अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस मिशन में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी भी शामिल हो सकती है। इन अधिकारियों के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन ने मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्स को निशाना बनाने के लिए इस आॅपरेशन की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों…

Read More

ओबामा-बाइडेन के मुकाबले डोनाल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता घटी

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा चुने जाने को 5 नवंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 4 नवंबर 2025 को उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट होने वाला है। इस दिन न्यूयॉर्क सिटी अपने नए मेयर का चुनाव करेगी और साथ ही वर्जीनिया और न्यूजर्सी राज्य में गवर्नर और विधानसभा चुनाव होंगे। पिछले एक साल में ट्रम्प की नेट अप्रूवल रेटिंग नवंबर की शुरूआत में 18% तक गिर चुकी है। जो ओबामा और बाइडेन दोनों के…

Read More

भारत की महिला शक्ति का धमाका: वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम!”

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया! मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। यहाँ इस शानदार उपलब्धि का संक्षिप्त सारांश 👇 ⸻ 🏆 मैच सारांश: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका — फाइनल (मुंबई, 2 नवम्बर 2025) •टॉस: साउथ अफ्रीका ने जीता, पहले गेंदबाज़ी चुनी •भारत: 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन…

Read More

ट्रम्प 2.0 में भारतवंशियों के खिलाफ हेट क्राइम 91 % बढ़ा

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में भारतवंशियों के खिलाफ हेट क्राइम के मामले बढ़े हैं। बाइडेन कार्यकाल में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ आॅनलाइन नफरत व हिंसा सीमित रही। अक्टूबर 2024 तक 46,000 ट्रोलिंग और 884 धमकियां दर्ज हुईं। लेकिन ट्रम्प के लौटते ही हालात बिगड़ गए। अक्टूबर 2025 तक ट्रोलिंग बढ़कर 88,000 तक पहुंची, यानी इसमें 91% की वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर में वीजा और माइग्रेंट मामले में ट्रम्प-मस्क-रामास्वामी बहस के बाद 76% धमकियां नौकरियां छीनने से जुड़ी रहीं।

Read More

अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर नई नीति, सेना में बने रहना मुश्किल

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने ट्रांसजेंडर सैनिकों को लेकर नई नीति लागू की है। इस नीति के तहत, पहले से प्रतिबंधित ट्रांसजेंडर सैनिकों के लिए सेना में अपनी सेवा जारी रखना और भी कठिन हो जाएगा। समाचार एजेंसी के मुताबिक, 8 अक्टूबर को जारी एक मेमो में कहा गया है कि यदि सैन्य सेपरेशन बोर्ड किसी ट्रांसजेंडर सैनिक को सेना में बने रहने की अनुमति देता है, तो अब संबंधित कमांडर उस निर्णय को बदल सकते हैं। इससे पहले ये बोर्ड स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते थे और कमांडर…

Read More

ममदानी बोले- मोदी सरकार अल्पसंख्यों पर हिंसा कर रही

वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने एक गुरुद्वारे में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी और भारत सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है। ममदानी ने कहा कि मेयर एरिक एडम्स ने शहर में रहना बेहद महंगा कर दिया है और साथ ही पीएम मोदी और भारत सरकार से नजदीकी बढ़ाई है, जो हमारी कम्युनिटी के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क…

Read More

ट्रम्प-जिनपिंग के बीच 100 मिनट बातचीत, समय कम होने की वजह से एयरपोर्ट पर मिले

सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच गुरुवार को साउथ कोरिया के बुसान में 100 मिनट बातचीत हुई। बिजी शेड्यूल होने की वजह से दोनों नेताओं की मुलाकात बुसान एयरपोर्ट पर हुई। दोनों नेता 6 साल बाद मिले। हालांकि बैठक में इन दोनों के बीच क्या बातें हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। बैठक से पहले ट्रम्प ने कहा था कि आज ही चीन के साथ ट्रेड डील साइन हो सकती है। मुलाकात के दौरान ट्रम्प-जिनपिंग ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। बैठक के दौरान…

Read More