फर्जी निवेश से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाला पकड़ाया: 17 राज्यों से जुड़े हैं तार

उज्जैन।उज्जैन साइबर सेल ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक खातेधारक को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश के 17 राज्यों से करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन का आरोप है।पुलिस के अनुसार, उज्जैन के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को ‘इक्विटी रिसर्च’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में खुद को गोल्डमैन सैक्स कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप के सदस्य नियमित रूप से निवेश और मुनाफे से संबंधित पोस्ट साझा करते…

Read More

तेंदुए का मूवमेंट:कार सवार ने बनाया वीडियो; देवगुराडिया में वन विभाग की टीम तलाश में

इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह तेंदुए के दिखने का मामला सामने आया है। बायपास से गुजर रहे एक कार सवार ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम आसपास के इलाके में तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि देवगुराडिया, तेजाजी नगर और कनाडिया इलाके में तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है। सोमवार सुबह यहां से गुजर रहे एक कार चालक ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड किया।बिचोली मर्दाना…

Read More

टेलीग्राम ग्रुप से AI ट्रेडिंग का झांसा:निजी कंपनी के एक्जीक्यूटिव से 2.10 लाख की ठगी,

इंदौर।राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर इंटरनेशनल ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने एआई ट्रेडिंग बॉट से 100% सटीक मुनाफे का दावा करते हुए उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 2 लाख 10 हजार 200 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।अगल-अलग पेमेंट से ठगे 2.लाख रुपए-राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक फरियादी संजय बनवार (38) निवासी कुंदन नगर ने ई-एफआईआर सोमवार को दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि…

Read More

ईरान अमेरिका युद्ध का असर :घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद, कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट – होटल के लिए बंद

उज्जैन।ईरान और इजराइल, अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत में गैस की आपूर्ति बाधित होने और कीमतों में भारी वृद्धि होने की संभावना है। जो घरेलु गैस डीलर के पास बुक होते ही अगले दिन घर आ जाती थी। उसमें अब 25 दिन का वेटिंग चल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है। डीलरों के पास दो दिन से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से डीलरों ने रेस्टोरेंट में देना बंद कर…

Read More

छात्र नेता पर FIR:सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर निकाली रैली, कार में स्टंट के शेयर किए थे वीडियो

इंदौर।इंदौर के सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर कारों से स्टंट करते हुए बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में पुलिस ने एक छात्र नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्र नेता ने इसका वीडियो अपनी सोशल मीडिया आईडी पर शेयर किया था। पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और स्टंट करने पर कार्रवाई की है। स्टंट से बाधित हुआ था यातायात-जूनी इंदौर पुलिस ने छात्र नेता आयुष भार्गव के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। 7 मार्च की रात आयुष भार्गव ने सांसद प्रतिनिधि पंकज फतेचंदानी के जन्मदिन पर…

Read More

इंदौर विकासखंड शिक्षा कार्यालय फिर सुर्खियों मे:अपात्र और पुर्व बाबु कर्मचारी कर रहै कार्य

इंदौर। इंदौर विकास खंड शिक्षा कार्यालय आजकल शिक्षा विभाग के गलियारों मे सुर्खियों मे है।ऐसे तो यह आफिस कई मांमलो मे प्रकाश मे आया है लेकिन ताजा मांमला नये प्रभारी की उदासिनता के कारण है.इस कार्यालय मे शिक्षाविभाग के कर्मचारियों के महत्वपूर्ण कार्य सेवानिवृत्ती .जी.पी.एफ.पेंशन. प्रकरण .एन पी एस पेंशन.ऐरियर वेतन आदि के कार्य किये जाते है।बताया जा रहा है कि इस कार्यालय मे कई अपात्र कर्मचारी व पुर्व बाबु के हस्तक्षेप द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य जिसमे जांच रिपोर्ट पेंशन प्रकरण व अन्य कार्य करवाये जा रहै है।      जो शासन…

Read More

तलवार-चाकू लेकर डांस… इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो क्राइम ब्रांच ने शुरू की तलाश

इंदौर। शहर में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है, जहां तीन युवकों का तलवार और चाकू के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाना पुलिस हरकत में आ गई है और हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।         जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो…

Read More

खनिज विभाग पर खाली डंपर पकड़ने का आरोप:विरोध में करणी सेना समर्थकों ने रातभर दिया धरना,

रतलाम।रतलाम के रिंगनोद थाने में खनिज विभाग की कार्रवाई के विरोध में सोमवार रात से धरना चल रहा है। करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने अपने समर्थकों के साथ थाने में ही डेरा डाल दिया। आरोप है कि खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के नाम पर खाली डंपरों को पकड़कर कार्रवाई की है। इसी के विरोध में जीवनसिंह शेरपुर ने सोमवार रात गदा-बिस्तर मंगवाकर समर्थकों के साथ थाना परिसर में ही रात बिताई और मंगलवार सुबह से भी धरने पर बैठे हैं। रोड निर्माण के दौरान दो डंपर…

Read More

शीतला सप्तमी पर मंदिरों में :महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, ठंडे भोग अर्पित करमांगी सुख-समृद्धि

उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में शीतला माता की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ है। श्रद्धालु एक दिन पहले बनाए ठंडा भोजन और ठंडाई माता को अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं माता के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। श्रद्धालु ठंडा भोग और ठंडाई अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर…

Read More

महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश:50 हजार रुपए का लालच देकर बनारस से बुलाई महिला

उज्जैन।उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और उनके साथी घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है।दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शांति स्वरूपानंद की छवि खराब करने और उनसे अवैध वसूली के मकसद से यह जाल बुना था। जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने बनारस की एक महिला को पैसों का लालच देकर अपनी टीम…

Read More